Monday, June 9, 2025
Homeदेश-समाज50 का बनाया टारगेट, 23 लड़कियों को फँसाया... इमरान ने वीडियो भी वायरल किए:...

50 का बनाया टारगेट, 23 लड़कियों को फँसाया… इमरान ने वीडियो भी वायरल किए: हिन्दू नाम रख बनाता था निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है। इमरान मथुरा में ऑटो चलाता है। ऑटो में बैठने वाली हर लड़की पर डोरे डालता है। खासकर कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाता है। छात्राओं को मुफ्त में ऑटो में बिठाता है और प्रेम करने का ढोंग करता है।

“कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं, उतनी मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। 23 गर्लफ्रेंड, वो भी मैंने 2 साल में बनाई हैं, वैसे तो मुझे 50 गर्लफ्रेंड पटानी थीं”… यह शब्द हैं मथुरा के एक ऑटो ड्राइवर इमरान के। वैसे तो उसका पेशा सवारी छोड़ना है, लेकिन उसने अपने जीवन का टारगेट बनाया हिंदू लड़कियों को फँसाना।

इमरान खुद को हिंदू बताकर कॉलेज की लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर प्रेम-जाल में फँसाता था। इमरान अपने ऑटो में बैठने वाली हर लड़की पर डोरे डालता था। वह खासकर कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाता था।

इमरान छात्राओं को मुफ्त में ऑटो में बिठाता था और उनको अपने जाल में फँसाता। वह फिर शादी का झाँसा देकर अश्लील वीडियो बनाता था। उसने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है।

इमरान द्वारा किया गया पोस्ट (साभार: VHP)

यह पूरा मामला मामला तब सामने आया जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए। इनमें इमरान हिंदू लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालात में दिख रहा है। जब यह वीडियो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुँची तब उन्होंने कार्रवाई की माँग की। कार्यकर्ताओं ने इमरान की गिरफ्तारी की माँग उठाई।

इमरान ने बकरीद पर किया विवादित पोस्ट

इमरान पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट करने के भी आरोप हैं। बकरीद पर भी इमरान ने एक पोस्ट किया। इसमें लिखा, “तुमने (हिंदू) भी तो कहा था होली पर बाहर मत निकलो, तुम्हें भी ईद पर बाहर नहीं जाना चाहिए। यही ‘भाईचारा’ है। अगर किसी को खून और कुर्बानी से परेशानी है, तो बाहर मत जाओ। बाहर खून की नदियाँ बहेंगी।”

बकरीद पर इमरान द्वारा किया गया पोस्ट (साभार: VHP)

इस पोस्ट के साथ इमरान ने दो वीडियो भी शेयर किए थे। इनमें एक वीडियो में एक औरत मीट काटते दिख रही है। वहीं, दूसरी वीडियो में गलियों की सड़कों पर खून बह रहा है।

हिंदू संगठनों ने मामले में की शिकायत

इमरान के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हिंदू संगठन ने संज्ञान लिया। राष्ट्र स्वयं सेवक संघ (RSS) के संगठन धर्म जागरण संघ, बजरंग दल, धर्म जागरण समन्वय और बाँके बिहारी गौ सेना संस्थान ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी के बाहर इमरान की गिरफ्तारी की माँग की गई।

संगठन के नेताओं ने कहा, “इमरान खुद को हिंदू नाम से परिचित कराता था। हिंदू लड़कियों से नजदीकियाँ बढ़ाता। भरोसा जीतने के बाद वह उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाता और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता।”

धर्म जागरण संघ के विष्णु चौहान ने ऑपइंडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “हमने इमरान के फोन पर कई पीड़ितों के वीडियो और फोटो देखे। हालाँकि, जब हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग करने दोबारा गए तो पुलिस ने कहा कि डेटा मिटा दिया गया है। अब पुलिस कह रही है कि डेटा रिकवर करने के लिए उसका फोन फोरेंसिक को भेजा जाएगा।”

विष्णु चौहान ने पुलिस से लिखित में शिकायत कर दी है। ऑपइंडिया के पास शिकायत की कॉपी है। इसमें लिखा गया है कि इमरान आए दिन धार्मिक भावना आहत करने वाली पोस्ट डालता है। इसी के साथ हिंदू समाज की लड़कियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी भी करता है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हो रही हैं।

कार्यकर्ता विष्णु चौहान द्वारा दर्ज की गई शिकायत (साभार: VHP)

पुलिस ने शिकायत के आधार पर इमरान के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में FIR दर्ज की है। इमरान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 299 लगाकर केस दर्ज किया गया है। ऑपइंडिया के पास FIR की भी कॉपी है।

इमरान के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी (साभार: VHP)

पूरे मामले को लेकर सीओ भूषण कुमार ने बयान भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि इमरान को भरतपुर गेट से रविवार (08 जून 2025) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस सीज किए हैं। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही उससे जुड़े नेटवर्क की खोज में जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हामिद ने किया नाबालिग के साथ लगातार रेप, 2 बार किया प्रेग्नेंट: अब ओडिशा हाई कोर्ट ने पीड़ित से निकाह के लिए दी जमानत,...

उड़ीसा हाई कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपित को पीड़िता से शादी करने के लिए अंतरिम जमानत दी है। उसने कहा कि दोनों का परिवार सहमत है।

25 करोड़ गरीबी से बाहर, धारा 370 को बाय-बाय… पाकिस्तान को दिया जवाब: JP नड्डा ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियाँ,...

मोदी सरकार के 11 सालों की उपब्धियों की चर्चा बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की। इस दौरान धारा 370, गरीबी हटाओ योजनाएँ, आतंकवाद पर लगाम और पाकिस्तान को सबक सिखाया
- विज्ञापन -