Homeदेश-समाज50 Kg गोमांस के साथ देवबंद से 3 गौ तस्कर गिरफ्तार, महिला सहित 3...

50 Kg गोमांस के साथ देवबंद से 3 गौ तस्कर गिरफ्तार, महिला सहित 3 भागे: पहले से ही अपराधी है फैजान और मोहम्मद छोटन

गिरफ्तार आरोपितों में से दो- फैजान और छोटन पर 7-7 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है। छोटन पर गोवंश अधिनियम में 5 और फैजान पर 4 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस ने देवबंद के मकान में छापेमारी कर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक महिला सहित तीन आरोपित भाग गए। पुलिस ने मौके से गोमांस और मांस काटने वाले हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम में FIR दर्ज किया है।

पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर शनिवार (27 अगस्त 2022) को देवबंद के शेख-उल-हिन्द कॉलोनी में फैजान के मकान में छापेमारी की। इस दौरान फैजान पुत्र गुलजार, मोहम्मद छोटन पुत्र इरफान उर्फ फाना, सुफियान पुत्र सईद को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, मौका देखकर तीन आरोपित भागने में कामयाब हो गए।

छापेरमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 50 किलो गोमांस, चाकू, कुल्हाडी सहित मांस काटने वाले कई हथियार बरामद कर लिया। वहीं, घटनास्थल से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में एक छोटन के खिलाफ देवबंद थाने में पहले से ही 7 मुकदमे दर्ज हैं। इन में से 5 मुकदमे गोवंश अधिनियम के तहत दर्ज है। इस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है।

वहीं, मुख्य आरोपित फैजान पर भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं। फैजान के खिलाफ देवबंद थाने में 7 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 4 मुकदमे गोवंश अधिनियम के तहत दर्ज हैं। फैजान पर भी गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -