Homeदेश-समाज'मेरी बेटी से गलती हुई, उसे बहकाया गया' - शरजील के समर्थन में भड़काऊ...

‘मेरी बेटी से गलती हुई, उसे बहकाया गया’ – शरजील के समर्थन में भड़काऊ नारेबाजी के बाद फरार लड़की की माँ

उर्वशी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस विवाद के संबंध में उर्वशी समेत 51 लोगों पर आजाद मैदान पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इन सभी पर यह मामला देशद्रोह समेत...

मुंबई के आजाद मैदान में निकाली गई ‘प्राइड परेड’ शरजील इमाम के समर्थन में हुई भड़काऊ नारेबाजी के कारण विवाद का विषय बनी हुई है। इस रैली में “शरजील तेरे सपनों को हम मंजिल तक पहुँचाएँगे” जैसे विवादस्पद नारे लगाने वाली उर्वशी चूड़ावला फरार है। उर्वशी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस विवाद के संबंध में उर्वशी समेत 51 लोगों पर आजाद मैदान पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इन सभी पर यह मामला देशद्रोह समेत आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

माँ से हुई पूछताछ

मुंबई पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित उर्वशी चूड़ावला की माँ को बुलाकर पूछताछ की। उर्वशी की माँ ने अपनी बेटी की गलती स्वीकारते हुए कहा कि उनकी बेटी को बहकाया गया है। उर्वशी पर मुंबई के आजाद मैदान में “शरजील तेरे सपनों को हम मंजिल तक पहुँचाएंगे” जैसे नारे लगाने का आरोप है।

लेकिन इस नारेबाजी के बाद वह कहाँ है इसकी खोज खबर नहीं है।

प्राइड परेड के आयोजकों ने भी जताई नाराजगी

मुंबई पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति देने से पहले आयोजकों से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए थे, जिसके अनुसार परेड में अन्य किसी मुद्दे पर नारेबाजी न करने का संकल्पपत्र लिया गया था। इसके बावजूद रैली में हुई देश विरोधी नारेबाजी के वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस नारेबाजी पर आयोजकों ने भी अफ़सोस जताते हुआ कहा कि इससे रैली का असल मकसद पीछे रह गया।

भाजपा ने भी जताया विरोध

रैली में हुई विवादस्पद नारेबाजी के वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने कहा कि वे भी इस मामले पर मुंबई पुलिस से बात करेंगे तथा अपनी शिकायत दर्ज करवाएँगे। उन्होंने इस मामले पर जल्द कार्रवाई करने की माँग दुहराई।

किरीट सोमैय्या ने इस तरह की बयानबाजी को नाकाबिले बर्दाश्त बताते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी पहले भी होती रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -