Homeदेश-समाज'माना गोली मारी, लेकिन एनकाउंटर क्यों किया, 4-5 साल जेल में रखते': उस्मान की...

‘माना गोली मारी, लेकिन एनकाउंटर क्यों किया, 4-5 साल जेल में रखते’: उस्मान की पत्नी के बदले सुर, पहले बताया था बेगुनाह

उस्मान एनकाउंटर के बाद मीडिया के सामने आ आकर यूपी पुलिस को भला-बुरा बोलने वाली उस्मान की पत्नी ने अब कैमरे के आगे कह दिया है कि वो मानती है कि उसके पति ने ही उमेश को मारा। इसके साथ ही उसका कहना है कि पुलिस को उसके पति का एनकाउंटर नहीं करना चाहिए था, उसकी जगह 4-5 साल जेल में डाल देते।

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर उस्मान का एनकाउंटर होने के बाद उसकी बीवी ने मीडिया के सामने उनके बेगुनाह होने का रोना रोया। हालाँकि अब वह भी कैमरे के आगे यह बात मान चुकी है कि हत्या उसके पति ने ही की है। लेकिन उसका कहना ये भी है कि पुलिस को उस्मान का एनकाउंटर नहीं करना चाहिए था चाहे तो उसे 4-5 साल के लिए जेल में डाल देते। 

इंडिया टीवी से बात करते हुए सुहानी ने कहा (वीडियो में 12 मिनट के बाद), “उनको फँसाया गया है। उनको जानकर फँसाया गया है। एनकाउंटर करना था इसलिए फँसाया गया है। बड़े भैया हमारे जेल में हैं और ये उन्हीं के काम से दौड़ते रहते थे।” सुहानी ने एनकाउंटर के लिए सीएम योगी को जिम्मेदार कहा। इसके बाद वह इस बात को स्वीकारती दिखी कि उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान (विजय चौधरी) था।

आगे वो कहती है, “हम न्यूज में देखे तो चलो हम मानते हैं कि उन्होंने गोली मारी। लेकिन पुलिस को उन्हें जान से नहीं मारना चाहिए। उनका एनकाउंटर नहीं करना चाहिए। जेल भेज देते। वो चार-पाँच साल रहते जेल में रहते।

पुलिस को झूठा बताया, उस्मान का बचाव किया

बता दें कि इससे पहले उस्मान उर्फ विजय चौधरी की बीवी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था, “मेरे पति को कहीं अलग से नहीं पकड़ा। पुलिस चू&^%$ बना रही है। वो लोग- वाले सारी रात यहीं थे, सुबह 7 बजे गए हैं। हमसे पुलिस ने कहा कि तुम अपने पति को आवाज दो, बुलाओ। हम जानते थे कि हमारे पति को ये लोग (एनकाउंटर) कर देंगे। हमें सब पता था लेकिन हमारे पति ऐसे नहीं थे। हमारे पति घोरपुर में गाड़ी चलाते थे। 24 तारीख को हमारे पति घर आए थे। इसका (उमेश पाल के मर्डर का) हमें नहीं पता है। लेकिन वो घर आए थे।”

पत्रकार ने जब कहा कि क्या वो दिन भर घर पर था? इस पर उस्मान की बीवी ने कहा, “हाँ वो पूरा दिन घर पर थे। हमारे भैया भी जेल में है। उनका केस सतना भेजा गया है। हमारे पति वहीं गए थे। 26 फरवरी से 2 मार्च तक वो वहीं थे।” मीडिया ने जब इनसे पूछा कि क्या पुलिस झूठ बोल रही है, तो पीछे से आवाज हाँ में आवाज आई।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद कार्रवाई

बता दें कि प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े हुई उमेश पाल की हत्या मामले में पुलिस लगातार माफियाओं और गुर्गों पर शिकंजा कस रही है। उस्मान से पहले अरबाज नाम का गुर्गा एनकाउंटर में मारा गया था। उसके ऊपर वो गाड़ी चलाने का आरोप था जिससे आकर बदमाशों ने उमेश पाल को मारा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -