Homeदेश-समाज3 कोनों पर 3 मंदिर, इनके बीच 87 देव तीर्थ और 5 महा तीर्थ:...

3 कोनों पर 3 मंदिर, इनके बीच 87 देव तीर्थ और 5 महा तीर्थ: संभल को ‘तीर्थ नगरी’ बनाएगी योगी सरकार, DM बोले- 60 देव तीर्थ खोजे, अन्य की तलाश जारी

जिलाधिकारी ने कहा कि संभल में अब तक 60 देव तीर्थों की पहचान हो चुकी है और बाकी तीर्थों की खोजबीन की जा रही है। उन्होने कहा कि 44 तीर्थों से अतिक्रमण हटाकर उनके सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंदन योजना, नगर परिषद के 15वें वित्त आयोग और पर्यटन एवं धार्मिक विभाग के बजट से इस काम को पूरा किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के संभल को राज्य सरकार धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। जिला प्रशासन शास्त्रों में वर्णित सभी तीर्थों और कूपों की खोजबीन कर रहा है। संभल के जिलाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र पेंसिया ने बताया कि संभल तीर्थनगरी है। संभल माहात्म्य में शहर के तीन कोनों पर तीन प्रमुख शिव मंदिर के बारे में कहा गया है। इनके बीच 87 देव तीर्थ और 5 महा तीर्थ हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभल में अब तक 60 देव तीर्थों की पहचान हो चुकी है और बाकी तीर्थों की खोजबीन की जा रही है। उन्होने कहा कि 44 तीर्थों से अतिक्रमण हटाकर उनके सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंदन योजना, नगर परिषद के 15वें वित्त आयोग और पर्यटन एवं धार्मिक विभाग के बजट से इस काम को पूरा किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार की जा रही है, जिसे अब सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पुराने कुँओं को भी पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई है, ताकि जल संरक्षण किया जा सके। ये तीर्थस्थल जलतीर्थ कहलाते थे। इसलिए इन्हें पुनर्जीवित करना जरूरी है।

जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने आगे बताया कि जब 48 किलोमीटर लंबी 24 कोसी परिक्रमा पूरी होगी और सभी तीर्थस्थलों का सौंदर्यीकरण हो जाएगा, तब संभल एक प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। बता दें कि संभल को एक प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -