Homeदेश-समाजतमन्ना ने हिन्दू लड़की से कराई अपने भाई अरमान की दोस्ती, इस्लामी धर्मांतरण और...

तमन्ना ने हिन्दू लड़की से कराई अपने भाई अरमान की दोस्ती, इस्लामी धर्मांतरण और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव: उत्तराखंड की ‘द केरल स्टोरी’

वहीं, डोईवाला के बुल्लावाला में एक हिंदू युवक के धर्मांतरण के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप को जाँच के लिए लैब भेज दिया। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है। ऐसे में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाद में उससे पूछताछ करेगी।

उत्तराखंड में लव जिहाद (Love Jihad) बढ़ती घटनाओं को लेकर तनाव है। इसी बीच राजधानी देहरादून (Dehradun) से धर्मांतरण का दबाव डालने और निकाह करने का एक और मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िता की सहेली का भाई है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

देहरादून के डोईवाला (Doiwala Conversion) इलाके में एक युवती का जबरन धर्मांतरण करने और जबरन निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित अरमान अंसारी और उसकी बहन तमन्ना के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी अरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि आरोपित की बहन और माँ भी पीड़िता पर धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बना रही थीं। दोनों इस्लाम को बेहतर बताकर आरोपित के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रही थीं।

दरअसल, पीड़िता के साथ तमन्ना नाम की लड़की पढ़ती थी। इसके कारण दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता तमन्ना के केशवपुरी बस्ती स्थित घर आती-जाती भी थी। इसी दौरान तमन्ना ने अपने भाई अरमान अंसारी से दोस्ती करा दी। इसके बाद आरोपित अरमान पीड़िता से मिलता था। 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि दोस्ती के कुछ समय बाद ही अरमान उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। ऐसा ना होने पर वह पीड़िता को धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसमें आरोपित का साथ उसकी माँ और बहन भी देती थी।

वहीं, डोईवाला के बुल्लावाला में एक हिंदू युवक के धर्मांतरण के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप को जाँच के लिए लैब भेज दिया। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है। ऐसे में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाद में उससे पूछताछ करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -