Homeदेश-समाज400 से अधिक किताबें लिखीं, 80 करोड़ की संपत्ति: वाराणसी के साहित्यकार का वृद्धाश्रम...

400 से अधिक किताबें लिखीं, 80 करोड़ की संपत्ति: वाराणसी के साहित्यकार का वृद्धाश्रम में निधन, मुखाग्नि देने भी नहीं आए प्रोफेशनल बेटा-बेटी, दूसरे लोगों ने किया अंतिम संस्कार

शिव पुराण और मत्स्य पुराण जैसे ग्रंथों के अनुवादक खंडेलवाल ने हिंदी, संस्कृत, असमिया और बांग्ला में उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान दिया। उनकी अंतिम इच्छा नरसिंह पुराण का अनुवाद पूरा करना था, जो अधूरी रह गई।

वाराणसी के मशहूर साहित्यकार श्रीनाथ खंडेलवाल का जीवन किसी उपन्यास की करुण कहानी जैसा बन गया। 400 से अधिक किताबें लिखने वाले और 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक खंडेलवाल का शनिवार (28 दिसंबर 2024) को निधन हो गया। यह विडंबना ही है कि जिन्होंने अपनी लेखनी से हजारों दिलों को छुआ, उन महान साहित्यकार का जीवन उनके ही बेटे-बेटी की बेरुखी के कारण वृद्धाश्रम में खत्म हुआ, क्योंकि वो अपनी अंतिम साँसें एक वृद्धाश्रम में अकेले गिन रहे थे।

श्रीनाथ खंडेलवाल का जीवन कभी वैभवशाली था। श्रीनाथ खंडेलवाल ने अपनी लेखनी से भारतीय साहित्य को समृद्ध किया। उन्होंने शिव पुराण और मत्स्य पुराण जैसे अनमोल ग्रंथों का हिंदी अनुवाद किया। उनकी लिखी 3000 पन्नों की मत्स्य पुराण की रचना आज भी विद्वानों के बीच चर्चित है। उन्होंने न केवल धार्मिक ग्रंथों पर काम किया, बल्कि आधुनिक साहित्य और इतिहास पर भी कई किताबें लिखीं। उनकी पुस्तकें हिंदी, संस्कृत, असमिया और बांग्ला जैसी भाषाओं में उपलब्ध हैं। जीवन के अंतिम दिनों में वे नरसिंह पुराण का अनुवाद पूरा करना चाहते थे, लेकिन उनकी यह अंतिम इच्छा अधूरी रह गई। यही नहीं, उन्होंने अपने जिस बेटे-बेटी पर अपनी जिंदगी निछावर कर दी, उन्होंने ही उन्हें घर से निकाल दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मार्च 2024 को उनके बेटे-बेटी ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वो काशी कुष्ठ सेवा संघ के वृद्धाश्रम में रह रहे थे। कुछ महीने पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी दर्द भरी दास्तान साझा की थी। उन्होंने कहा था, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों के लिए लगाई, लेकिन अब वे मेरे लिए अजनबी बन गए हैं। मेरे पास सब कुछ था, लेकिन आज मैं अकेला हूँ।”

साहित्य के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था। मात्र 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने लेखन शुरू किया और अपने जीवन को पूरी तरह से साहित्य के लिए समर्पित कर दिया। लेकिन विडंबना देखिए, जिनके शब्दों ने समाज को दिशा दी, उनके ही बच्चे उन्हें अपने घर में जगह नहीं दे सके। उनका बेटा एक व्यवसायी है और बेटी सुप्रीम कोर्ट में वकील, लेकिन उन्हों ने अपने पिता से मुँह मोड़ लिया। 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक श्रीनाथ खंडेलवाल को वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार सुबह जब उनकी हालत बिगड़ी, तो अस्पताल से परिजनों को सूचित किया गया। लेकिन बेटा ‘बाहर’ होने का बहाना बनाकर नहीं आया, और बेटी ने फोन तक नहीं उठाया।

आखिरकार सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर और उनके साथी रमेश श्रीवास्तव, आलोक और शैलेंद्र दुबे ने उनकी जिम्मेदारी ली। अमन और उनके साथियों ने उनके शव को मणिकर्णिका घाट तक पहुँचाया और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। अमन ने कहा, “काश, उनकी संतान ने यह देखा होता कि एक समय जो उनके लिए पहाड़ सा खड़ा था, उसे हमने कंधों पर उठाया।” अमन कबीर ने ही उन्हें वृद्धाश्रम में भी रखवाया था, ऐसे में डॉक्टरों ने उनसे संपर्क किया और वो साथियों समेत आगे आए।

श्रीनाथ खंडेलवाल की रचनाएँ आज भी हमें प्रेरणा देती हैं, लेकिन उनका जीवन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर क्यों समाज में माता-पिता को उनके ही बच्चों के द्वारा इस तरह त्याग दिया जाता है। काशी ने एक महान साहित्यकार को खो दिया, लेकिन उनकी दर्दभरी कहानी हर दिल को झकझोरने के लिए काफी है। ऐसे में काशी में हर किसी की जुबान पर अब यही सवाल है-क्या ऐसी संतानों को ‘संपत्ति’ के लिए अपने माता-पिता को त्यागने का अधिकार है?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है आइसोब्यूटेनॉल जो 15% डीजल में मिलाने की तैयारी, E20 पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुई चर्चा: जानिए सबकुछ

नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल को सीधे डीजल के साथ नहीं मिलाया जा सकता इसीलिए सरकार अब एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। यह सफल हो चुकी है।

‘डिटेंशन कैंप में एक भी बंगाली हिंदू नहीं’: CM हिमंता बोले- CAA से मिला संरक्षण, समझें- इस नेता ने कैसे पाट दी असमिया-गैर असमिया...

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के डिटेंशन सेंटर में एक भी बंगाली हिंदू नहीं है। CAA, NRC और घुसपैठियों-शरणार्थियों के अंतर पर रखा पक्ष।
- विज्ञापन -