Homeदेश-समाज13 कोरोना मरीजों की ICU में जल कर मौत: महाराष्ट्र के विजय वल्लभ अस्पताल...

13 कोरोना मरीजों की ICU में जल कर मौत: महाराष्ट्र के विजय वल्लभ अस्पताल में लगी भीषण आग

"आईसीयू वॉर्ड में एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी। आग लगने के बाद फायर ब्रिग्रेड, हॉस्पिटल स्टाफ और पुलिस ने जब मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू किया, तब पता चला कि आईसीयू में इलाज करा रहे 17 में से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।"

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार (23 अप्रैल, 2021) की सुबह मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लगने से 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

अस्पताल के सीईओ डॉ दिलीप जैन ने इस घटना की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल के आईसीयू में 17 मरीजों का इलाज चल रहा था। सुबह लगभग 3.15 बजे एयर कंडीशनर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग आग लगी। इस पर 5.30 बजे तक काबू पाया गया।

घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया, “आईसीयू वॉर्ड में एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी थी। आग लगने के बाद फायर ब्रिग्रेड, हॉस्पिटल स्टाफ और पुलिस ने जब मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू किया, तब पता चला कि आईसीयू में इलाज करा रहे 17 में से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।”

PM मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

बताया जा रहा है कि विजय वल्लभ अस्पताल एक निजी संस्था है, जो कोविड अस्पताल के रूप में कार्य करती है। इस लापरवाही को लेकर अभी तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार (21 अप्रैल, 2021) को टैंकर से ऑक्सीजन लीक होने की वजह से 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। यह घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी थी। यहाँ अचानक टैंकर से ऑक्सीजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुँआ ही धुँआ हो गया था। इससे अस्पताल में भर्ती 24 मरीजों की मौत हो गई थी। ये सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे। महाराष्ट्र के अस्पतालों में आए दिन आग लगने की घटनाओं ने तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू स्थिति में है। वहाँ लगातार नए केस बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यहाँ 67,013 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 62,298 मरीज ठीक भी हुए हैं और 568 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 40,94,840 संक्रमित केस हैं, जिसमें 6,99,858 एक्टिव हैं और कुल 33,30,747 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है आइसोब्यूटेनॉल जो 15% डीजल में मिलाने की तैयारी, E20 पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुई चर्चा: जानिए सबकुछ

नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल को सीधे डीजल के साथ नहीं मिलाया जा सकता इसीलिए सरकार अब एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। यह सफल हो चुकी है।

‘डिटेंशन कैंप में एक भी बंगाली हिंदू नहीं’: CM हिमंता बोले- CAA से मिला संरक्षण, समझें- इस नेता ने कैसे पाट दी असमिया-गैर असमिया...

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के डिटेंशन सेंटर में एक भी बंगाली हिंदू नहीं है। CAA, NRC और घुसपैठियों-शरणार्थियों के अंतर पर रखा पक्ष।
- विज्ञापन -