Wednesday, June 18, 2025
Homeदेश-समाजविकास दुबे के पिता नहीं होंगे अंतिम संस्कार में शामिल, माँ ने भी कानपुर...

विकास दुबे के पिता नहीं होंगे अंतिम संस्कार में शामिल, माँ ने भी कानपुर जाने से किया इनकार

विकास दुबे द्वारा पिछले हफ्ते 8 पुलिसकर्मियों को मारे जाने के बाद उसके करीबियों की धड़पकड़ जारी है। इस बीच उसकी पत्नी ऋचा से भी पूछताछ हुई है। यूपी पुलिस ने ऋचा दुबे से घंटों पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है।

कानपुर के बिकरु में 8 पुलिसवालों की हत्या का मुख्य आरोपित विकास दुबे आज सुबह पुलिस की गोली से मारा गया। उसकी मौत के बाद उसके शव को हैलट अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उसका पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका शव को लेने से इनकार कर दिया और कोई भी पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं पहुँचा। अब ताजा अपडेट के अनुसार माता-पिता ने उसके दाह संस्कार में शामिल होने से मना किया है।

सीएनएन न्यूज 18 के अनुसार, विकास दुबे के पिता ने उसके मारे जाने पर अपनी संतुष्टि व्यक्ति की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर पुलिस ऐसे तत्वों को बढ़ावा देती रहेगी तो आखिर शासन कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि विकास ने जो भी कुछ किया उसे वही मिला और वह उसके दाह संस्कार में नहीं जाएँगे।

उधर, विकास दुबे की माँ ने भी विकास की मौत की खबर सुनने के बाद कानपुर जाने से मना कर दिया है। विकास दुबे की माँ सरला दुबे से जब पुलिस ने कानपुर जाने के लिए पूछा तो सरला दुबे ने पुलिस से कहा, “मैं कानपुर नहीं जाना चाहती और न ही मेरा-उसका कोई संबंध है।” इससे पहले सरला दुबे ने कहा था कि अगर इतना गलत काम किया है तो पुलिस उसे पकड़ ले और उसका एनकाउंटर कर दे।

गौरतलब है कि विकास दुबे द्वारा पिछले हफ्ते 8 पुलिसकर्मियों को मारे जाने के बाद उसके करीबियों की धड़पकड़ जारी है। इस बीच उसकी पत्नी ऋचा से भी पूछताछ हुई है। यूपी पुलिस ने ऋचा दुबे से घंटों पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है। 

मगर, इसी बीच ऋचा दुबे और विकास दुबे की शादी से जुड़ी कहानी मीडिया में सामने आई है। जो बताती है कि विकास दुबे ने किस तरह से ऋचा से शादी करने के लिए अपने सास-ससुर में डर बैठाया।

विकास दुबे और ऋचा दुबे की शादी

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, विकास के साले ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब 25 साल पहले वे और विकास अच्छे दोस्त थे। लेकिन 20 साल पहले उसने उसकी बहन ऋचा से शादी कर ली। ऋचा के पिता इस शादी के ख़िलाफ़ थे। लेकिन विकास फिर भी बंदूक की नोंक पर ऋचा को भगाकर ले गया।

रिपोर्ट बताती है कि ऋचा के पिता ने संबंधों के बारे में जानकारी होने के बाद घर में पाबंदियाँ लगा दी थीं और विकास को भी घर आने से मना कर दिया था। दरअसल वह दूसरी जाति में शादी के ख़िलाफ़ थे। इसी कारण से गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दे दी। 

साल 1997 में उसने ऋचा को भगाकर उससे लव मैरेज की। लेकिन कुछ ही दिन में ऋचा विकास को छोड़कर वापस आ गई। पर, विकास की धमकियों के सामने ज्यादा दिन उसकी न चली। वह फिर उसी के साथ रहने रही। ऋचा का भाई भी विकास का सीधा हाथ बनकर काम करने लगा और उस पर भी कई केस दर्ज हो गए।

हालाँकि बता दें ऋचा के भाई ज्ञानेंद्र का कहना है कि दोनों की शादी के बाद उनका दोनों से कोई संबंध नहीं है। 10-15 साल से उनके बीच बात भी नहीं हुई। विकास ने उनके घर पर कब्जा कर लिया था, जो बड़ी मुश्किल से उन्होंने छुड़वाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

डियर खान सर, 4 बजे तक 1.5 GB डाटा फूँक देने वाली पीढ़ी ने ही आपको बनाया है… सवाल पूछने के उसके साहस पर...

स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट में छात्रों के 'खान सर' ने उसी पीढ़ी को खारिज करने की कोशिश की है, जिसने डाटा फूँक कर फैसल खान को 'खान सर' बनाया है।

ममता सरकार की नई OBC आरक्षण लिस्ट पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 76 जातियाँ की थी शामिल: भाजपा ने बताया- इनमें 67 मुस्लिमों...

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण की नई सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। यह सूची राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने बनाई है।
- विज्ञापन -