Homeदेश-समाजरिजवान ने विधवा हिंदू महिला को फँसा कर मुस्लिम बनाया, महीनों तक करता रहा...

रिजवान ने विधवा हिंदू महिला को फँसा कर मुस्लिम बनाया, महीनों तक करता रहा रेप: भाई संग मिल पीड़िता की 17 साल की बेटी का भी किया गैंगरेप, बिजनौर में गिरफ्तार

रिजवान ने अपने छोटे भाई इमरान से भी नाबालिग लड़की का रेप करवाया। आरोपितों ने नाबालिग लड़की को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में अपनी माँ या किसी अन्य को बताया तो वे उसे और उसकी माँ की हत्या कर देंगे। उन लोगों ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। आखिरकार पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी माँ को बताया और कोतवाली थाने में संपर्क किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर में एक विधवा महिला और उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली हिंदू महिला को रिजवान ने पहले अपने प्रेमजाल में फँसाया, उसके बाद उसका इस्लाम में धर्मांतरण कराकर मुस्लिम बना दिया। इतना ही नहीं, रिजवान के साथ-साथ उसके भाई ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया।

मामला बिजनौर के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हिंदू महिला के पति का पाँच साल पहले निधन हो गया था। उसकी 17 की एक बेटी है। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात जुलाहा मुहल्ले के रहने वाले रिजवान से हुई। रिजवान से महिला को अपने झाँसे में ले लिया और प्यार-मुहब्बत का नाटक करके उससे निकाह करने की बात कही।

महिला रिजवान की बातों में आ गई। रिजवान ने निकाह के नाम पर महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया और उसका मुस्लिम नाम रख दिया। इसके बाद वह महिला से लगातार रेप करता रहा। इसके कारण महिला गर्भवती हो गई। इस बीच रिजवान ने पीड़ित महिला की 17 साल बेटी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पिछले साल 10 अगस्त को ब्यूटी पार्लर गई तो रिजवान ने उसकी बेटी से रेप किया।

इतना ही नहीं, रिजवान ने अपने छोटे भाई इमरान से भी नाबालिग लड़की का रेप करवाया। आरोपितों ने नाबालिग लड़की को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में अपनी माँ या किसी अन्य को बताया तो वे उसे और उसकी माँ की हत्या कर देंगे। उन लोगों ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। आखिरकार पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी माँ को बताया और कोतवाली थाने में संपर्क किया।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने रिजवान और उसके भाई इमरान पर गैंगरेप करने, जान से मारने की धमकी देने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने सहित कई शिकायतें कीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो, गैंगरेप और धर्म परिवर्तन कानून विभिन्न कानून की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इमरान फरार है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -