Homeराजनीति'मोदी सत्यानाशी, जहाँ जाते हैं सत्यानाश करते हैं': कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिं​ह के फिर...

‘मोदी सत्यानाशी, जहाँ जाते हैं सत्यानाश करते हैं’: कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिं​ह के फिर बिगड़े बोल, PM को जी भर कोसा

''मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी है और इनकी कुंडली में है कि यह जहाँ जाएँगे वहाँ सत्यानाश करेंगे। लेकिन मोदी के अंधभक्त उनका नाम जपते रहते हैं और हर-हर मोदी घर-घर मोदी में लगे रहते हैं।"

मध्य प्रदेश के गुना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिं​ह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। दिग्विजय सिं​ह ने शनिवार (26 जून 202)1 को केंद्र सरकार को महँगाई और बेरोजगारी पर घेरते हुए कहा, ”मोदी सरकार के राज में ईंधन के दाम 100 रुपए के ऊपर जा चुके हैं। रसोई गैस की कीमत का भी कोई हिसाब नहीं है।”

राज्यसभा सांसद ने कहा, ”मैंने तो पहले ही कहा था कि नरेंद्र मोदी सत्यानाशी है और इनकी कुंडली में है कि यह जहाँ जाएँगे वहाँ सत्यानाश करेंगे। फिर भी मोदी के अंधभक्त उनका नाम जपते रहते हैं और हर-हर मोदी घर-घर मोदी में लगे रहते हैं।”

दिग्विजय ने आगे कहा, ”देश के हालात ऐसे हो गए हैं और मोदी-मोदी करिए। मोदी इस तरह देश का सत्यानाश भी कर देंगे।” वहीं, राज्य में कोरोना वायरस से हो रही मौतों के लिए भी ​कॉन्ग्रेस नेता ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों में कोरोना वायरस से हो रही मौतों को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।

बता दें कि बीते दिनों दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में दिग्विजय ने पाकिस्तानी पत्रकार से मोदी सरकार के अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के फैसले पर विचार करने का वादा किया था। अनुच्छेद-370, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर को स्वतंत्रता के बाद भी शेष भारत से अलग रखा गया, जिसके दम पर कॉन्ग्रेस या अन्य सरकारों ने वहाँ तनावपूर्ण माहौल पैदा किया। घाटी में हिंदुओं का नरसंहार हुआ।

दिग्विजय ने कहा था कि वे कश्मीरी पंडित ही थे, जिन्हें नौकरियों में आरक्षण मिला। यानी इससे उनका मतलब था कि राज्य के मुसलमानों द्वारा घाटी के हिंदुओं के साथ अच्छा व्यवहार किया गया था? जबकि सच्चाई यह है कि मुस्लिम कट्टरपंथी और जिहादियों ने हिन्दू महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और कश्मीर में नरसंहार कर उन्हें भगा दिया ​था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -