Homeराजनीति'शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है' - मध्य...

‘शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है’ – मध्य प्रदेश CM ने कॉन्ग्रेस पर कसा तंज

शिवराज सिंह ने कॉन्ग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "चुनाव में कॉन्ग्रेस के मुद्दे हैं- शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान कलाकार है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है।"

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और कॉन्ग्रेस दाेनाें ही दलाें ने पूरी ताकत झाेंक दी। वहीं अब दोनों पार्टियों में जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। एक तरफ जहाँ कॉन्ग्रेस ने आपत्तिजनक टिप्पणियों का सहारा लेते हुए बीजेपी नेताओं को नीचा दिखाना चाहा, वहीं अब बीजेपी नेता भी रैली में उन्हें जमकर लताड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के प्रचार का दौर रविवार यानी आज (1 नवंबर, 2020) शाम थम गया। प्रचार के आखरी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में रोड शो किया। जिस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कॉन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “चुनाव में कॉन्ग्रेस के मुद्दे हैं- शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान कलाकार है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है।”

बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान कॉन्ग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर ने कहा था कि कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, जबकि शिवराज नंगे-भूखे घर के हैं। इसके बाद से ही सियासत गर्माई है।

वहीं इससे पहले कमलनाथ की आलोचना करते हुए बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, “कमलानाथ अशोक नगर आते हैं और मुझे कुत्ता कहकर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।”

कमलनाथ द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा, “कमलनाथ जी ने मुझे कुत्ता कहा। हाँ, मैं कुत्ता हूँ क्योंकि मेरा मालिक मेरी जनता है और मैं उसकी सेवा करता हूँ। कमलनाथ जी मैं कुत्ता हूँ क्योंकि कुत्ता अपने मालिक और अपने दाता की रक्षा करता है। हाँ, कमलनाथ जी मैं कुत्ता हूँ क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति मेरे मालिक को ऊँगली दिखाए और मालिक के साथ भ्रष्टाचार और विनाशकारी नीति दिखाए, तो कुत्ता काटेगा उसे। मुझे गर्व है कि मैं अपने जनता का कुत्ता हूँ।”

गौरतलब है कि विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत आगामी 3 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा। उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग के मद्देनजर 1 नवंबर की शाम से ही प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -