Homeराजनीतिराहुल गाँधी करते हैं 'डेथ ऑफ डेमोक्रेसी' की बातें, लेकिन CM गहलोत के लिए...

राहुल गाँधी करते हैं ‘डेथ ऑफ डेमोक्रेसी’ की बातें, लेकिन CM गहलोत के लिए लोकतंत्र की जड़ें गहरी: जम कर की PM मोदी की तारीफ़

यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गाँधी ने देश के संस्थानों को नुकसान पहुँचाने का आरोप भाजपा और संघ पर लगाया है। इससे पहले 5 अगस्त 2022 को राहुल गाँधी ने कहा था कि भारत में 'लोकतंत्र की मौत' हो रही है। उन्होंने कहा था कि जो भी सरकार का विरोध करता है, उस पर हमला किया जाता है और उसे जेल में बंद कर दिया जाता है।

एक तरफ कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) कह रहे हैं कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और दूसरी तरफ उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री लोकतंत्र को मजबूत होता बता रहे हैं। इसके लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की है।

अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी को दुनिया भर में इसलिए सम्मान मिलता है, क्योंकि वह ऐसे देश के प्रधानमंत्री हैं जहाँ लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं। सीएम गहलोत ने यह बात उस उक्त कही, जब मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद थे।

बांसवाड़ा में ‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम गहलोत ने मंगलवार (1 नवंबर 2022) को कहा, “प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो उन्हें कितना सम्मान मिलता है। ऐसा क्यों होता है… क्योंकि नरेंद्र मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं जो गाँधी का देश है, जहाँ लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं, गहरी हैं। यहाँ 70 साल के बाद भी लोकतंत्र जिंदा रहा है।”

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गाँधी ने सोमवार (31 अक्टूबर 2022) को कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया और न्यायपालिका पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कॉन्ग्रेस सत्ता में वापस आती है तो वे देश के संस्थानों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रभाव से मुक्त कराएँगे।

यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गाँधी ने देश के संस्थानों को नुकसान पहुँचाने का आरोप भाजपा और संघ पर लगाया है। इससे पहले 5 अगस्त 2022 को राहुल गाँधी ने कहा था कि भारत में ‘लोकतंत्र की मौत’ हो रही है। उन्होंने कहा था कि जो भी सरकार का विरोध करता है, उस पर हमला किया जाता है और उसे जेल में बंद कर दिया जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -