Homeराजनीतिकर्नाटक कॉन्ग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार गिरफ़्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

कर्नाटक कॉन्ग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार गिरफ़्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

कॉन्ग्रेस-जेडीएस सरकार के दौरान डीके शिवकुमार अपनी पार्टी के लिए मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने विधायकों को रिसोर्ट में ठहराने से लेकर बस से आवागमन तक...

कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई ‘Prevention of Money Laundering Act (PMLA)’ के तहत की गई है। लगातार 4 दिनों तक चली मैराथन पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ़्तार किया है।

कॉन्ग्रेस-जेडीएस सरकार के दौरान डीके शिवकुमार अपनी पार्टी के लिए मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने विधायकों को रिसोर्ट में ठहराने से लेकर बस से आवागमन तक की व्यवस्था की थी। उन्हें शनिवार (अगस्त 31, 2019) को ही ईडी ने हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ जारी थी।

कॉन्ग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। डीके शिवकुमार ने पूछताछ से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह निर्दोष हैं और जाँच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।
- विज्ञापन -