Homeराजनीतिप्रियंका गाँधी ने पुलिस से की झड़प, AAP के संजय सिंह को भी रोका...

प्रियंका गाँधी ने पुलिस से की झड़प, AAP के संजय सिंह को भी रोका गया: लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री के बेटे पर FIR

स्वतंत्र पत्रकार पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि लखीमपुर घटना में एक पत्रकार को भी पीट-पीट कर उपद्रवियों ने मार डाला है। उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ‘किसान प्रदर्शनकारियों’ की गुंडई के बाद अब वहाँ ‘राजनीतिक पर्यटन’ भी शुरू हो गया है। कॉन्ग्रेस नेता प्रियंका गाँधी के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी वहाँ पहुँच रहे हैं। ‘भारतीय किसान मोर्चा’ के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी वहाँ पहुँचे हैं और कहा है कि कार्रवाई न होने तक मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

8 लोगों की मौत के बाद से ‘किसान प्रदर्शनकारी’ धरने पर हैं। सोमवार (4 अक्टूबर, 2021) को सुबह साढ़े 4 बजे ही राकेश टिकैत वहाँ पहुँच गए थे और उन्होंने एक गुरुद्वारे में बैठक भी की। इस में आगे की रणनीति बनाई गई। केंद्रीय गृह मातृ अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष का नाम FIR में डालने की माँग की गई। फ़िलहाल स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लखीमपुर खीरी में धारा-144 लगा दिया गया है।

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक कुश्ती कार्यक्रम के लिए वहाँ आना था, जिसके पहले ये घटनाएँ हुई हैं। गुस्साए किसानों ने 2 SUV गाड़ियों को फूँक दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एयर बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा का आरोप है कि उन्हें घर में नजरबंद कर दया गया है। प्रियंका गाँधी ने पुलिस के साथ झड़प की। इटावा में उनके काफिले को रोका गया। सीतापुर में भी उन्हें रोका गया। वो लगातार पुलिस को चकमा देने में लगी रहीं।

ख़बरों की मानें तो आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्‍या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। बहराइच नागपाड़ा के जगजीत सिंह की शिकायत पर तिकुनिया थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री गंभीर हैं और अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।

उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार अपना काम कर रही है और इस मामले को राजनीतिक तूल देने की ज़रूरत नहीं है। प्रशासन लगातार किसानों के साथ बैठक भी कर रहा है। इसमें किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बरखास्त करने, मृतकों के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी के अलावा घटना की न्यायिक जाँच की माँग की। AAP नेता संजय सिंह को भी वहाँ जाने से रोका गया है।

स्वतंत्र पत्रकार पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि लखीमपुर घटना में एक पत्रकार को भी पीट-पीट कर उपद्रवियों ने मार डाला है। उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हो गई है और परिजनों ने रात में पोस्टमार्टम हाउस में पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “पत्रकार रमन कश्यप निघासन क्षेत्र निवासी थे। ये न किसान हैं ना ही आंदोलनकारी।” एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी बेटियों का हवाला देकर जा की भीख माँगते हुए दिख रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।
- विज्ञापन -