Homeराजनीति'ठंड से कोई मरे, तो BJP का नाम लगा देना' : भारत जोड़ो यात्रा...

‘ठंड से कोई मरे, तो BJP का नाम लगा देना’ : भारत जोड़ो यात्रा में नंगे होकर नाचे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता, लोग बोले- ‘सब PM कैंडिडेट हैं’

राहुल गाँधी के बिन स्वेटर घूमने पर कॉन्ग्रेस ने और वामपंथी मीडिया ने उनकी तारीफें की थी। किसी ने उन्हें तपस्वी कहा था तो किसी ने सुपरमेन। हालाँकि अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे दो कदम आगे जाकर ऐसा कारनामा कर रहे हैं।

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी अभी तक जहाँ इतनी कड़ाके की ठंड में अकेले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बिन स्वेटर के घूम रहे थे, वहीं अब उनके कार्यकर्ता भी इस राह पर आगे बढ़े हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इतनी ठंड में बस पर चढ़कर और शर्टलेस होकर डांस करके दिखाया है।

इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर एएनआई ने 8 जनवरी 2023 को शेयर की है। इसमें दिखाई पड़ रहा है कि बस की छत पर खड़े होकर कॉन्ग्रेस समर्थक नाच रहे हैं। उनकी कमर पर सिर्फ एक ट्राउजर है और सिर पर गुलाबी पगड़ी है।

बता दें कि इससे पहले राहुल गाँधी के बिन स्वेटर घूमने पर कॉन्ग्रेस ने और वामपंथी मीडिया ने उनकी तारीफें की थी। किसी ने उन्हें तपस्वी कहा था तो किसी ने सुपरमेन। हालाँकि अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे दो कदम आगे जाकर ऐसा कारनामा कर रहे हैं।

लोगों ने यह वीडियो देख बोला है- किसी को ठंड नहीं लगती, ये सब के सब पीएम कैंडिडेट हैं।

श्रद्धा शाह ने लिखा- चलो कुछ नहीं हो रहा तो कम से कम ये लोग मनोरंजन तो कर ही रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, “अब अगर ठंड से कोई मर जाए तो कह देना ये बीजेपी वालों की गलती है।”

इसी तरह एक ने कहा, “ये लोग सच में राजनीतिक पार्टी के पैरोडी हैं।”

यहाँ स्पष्ट कर दें कि अभी ये बात साफ नहीं है कि ये कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी का समर्थन देने के लिए नंंगे हुए या फिर इन्हें सच में राहुल गाँधी से आगे बढ़कर पीएम प्रत्याशी बनना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -