HomeराजनीतिAAP नहीं होती तो कॉन्ग्रेस BJP को हरा देती: गुजरात चुनाव पर राहुल गाँधी...

AAP नहीं होती तो कॉन्ग्रेस BJP को हरा देती: गुजरात चुनाव पर राहुल गाँधी का बयान; चीन विवाद पर भी बोलकर फँसे, भाजपा नेता ने दिलाई ‘नाना’ की याद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गाँधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37,000 स्क्वॉयर किलोमीटर क्षेत्र गँवा दिया। उसके बाद राहुल गाँधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है, ये उन्हें पता है।"

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कॉन्ग्रेस (Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) मैदान में नहीं होती तो भाजपा (BJP) चुनाव हार जाती है। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर चीन से संबंधित तथ्यों को छिपाने का भी आरोप लगाया।

हाल ही में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गाँधी ने कहा कि अगर गुजरात में AAP नहीं होती तो कॉन्ग्रेस BJP को हराने की स्थिति में होती। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस ने 182 सीटों में से 17 सीटें हासिल की हैं। गुजरात में कॉन्ग्रेस के इतिहास की यह सब कम सीटें हैं।

AAP को भाजपा का ‘टीम’ बताते हुए राहुल गाँधी ने उस पर BJP से साँठ-गाँठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने मिलकर राज्य में कॉन्ग्रेस की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुँचाया है। हालाँकि, AAP ने राहुल गाँधी के इन आरोपों से इनकार किया है।

उधर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ झड़प को लेकर राहुल गाँधी ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “चीन पर सरकार चीजों को छिपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसे छिपाया नहीं जा सकता। हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। हमारे विदेश मंत्री को अपनी समझ गहरी करनी चाहिए।”

राहुल गाँधी ने कहा, अगर चीन के वैपन का पैटर्न देखें तो पता चलेगा कि वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। हमारी सरकार इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है। भारत सरकार स्ट्रैटिजिकली काम नहीं कर रही है। मैंने 3-4 बोला है कि सावधान रहना चाहिए, जो हो रहा है उसे समझना चाहिए।

इस बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राहुल गाँधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “राहुल गाँधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37,000 स्क्वॉयर किलोमीटर क्षेत्र गँवा दिया। उसके बाद राहुल गाँधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है, ये उन्हें पता है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -