Homeराजनीतिअब डराने जैसी हरकत पर उतरे राहुल गाँधी, ED-CBI को धमकाते हुए कहा- 'किसी...

अब डराने जैसी हरकत पर उतरे राहुल गाँधी, ED-CBI को धमकाते हुए कहा- ‘किसी न किसी दिन BJP की सरकार बदलेगी, तो ऐसी कार्रवाई होगी कि फिर…’

राहुल गाँधी ने ईडी और सीबीआई से जुड़े अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा है कि बीजेपी की सरकार जाने के बाद उनके खिलाफ पक्की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी ऐसा कुछ भी करने की।

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अब सामान्य सांसद राहुल गाँधी ने केंद्रीय जाँच एजेंसियों को धमकाया है। राहुल गाँधी ने ईडी और सीबीआई से जुड़े अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा है कि बीजेपी की सरकार जाने के बाद उनके खिलाफ पक्की कार्रवाई की जाएगी। राहुल गाँधी ने कहा कि ये एजेंसियाँ अभी गलत काम कर रही हैं, ऐसे में जब सरकार बदलेगी और बीजेपी के अलावा कॉन्ग्रेस की सरकार आएगी, तो उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि दोबारा किसी की हिम्मत नहीं होगी ऐसा करने की।

एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए राहुल गाँधी ने लिखा, “जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।”

इस वीडियो में राहुल गाँधी कह रहे हैं, “अगर ये संस्थान अपना काम करते, अगर सीबीआई अपना काम करती, ईडी अपना काम करती तो ये नहीं होता। तो उनको ये भी सोचना चाहिए कि जो ये सब कर रहे हैं कि किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी। और ऐसी कार्रवाई होगी कि मैं गारंटी देता हूँ कि ये फिर से कभी नहीं होगा।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस पार्टी और उससे जुड़े नेताओं की अतीत की गलतियों को लेकर लगातार कार्रवाई भी होती रही है। कॉन्ग्रेस के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई कर रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 18 सौ करोड़ से अधिक का नोटिस भी भेजा है। कॉन्ग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि पार्टी के खिलाफ कार्रवाई से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कॉन्ग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। कॉन्ग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस नोटिस के खिलाफ वीकेंड पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सिनेमाई परदे पर यूरोप की सुलगती हकीकत है Citizen Vigilante Movie: समझें- क्यों परेशान हैं दुनिया भर के इस्लामी कट्टरपंथी और लेफ्ट लिबरल?

लिबरल और वामपंथी समीक्षक 'सिटीजन विजिलांते' फिल्म को चाहे कितनी भी कम रेटिंग क्यों न दें, इस फिल्म ने अपना काम कर दिया है।

BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा हैक हो सकता है तो EVM क्यों नहीं हैक हो सकती? लेफ्ट-लिबरल्स के ‘लॉजिक’ पर माथा गरम करने से पहले...

BAT-BMS ऐप को EVM से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पड़ताल। जानिए कैसे काम करता है ऐप, क्यों हुई कार्रवाई और EVM इससे कैसे अलग है।
- विज्ञापन -