Homeराजनीति'सड़क पर नमाज को बंद किए बिना नहीं बैठेंगे, लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे जरूर...

‘सड़क पर नमाज को बंद किए बिना नहीं बैठेंगे, लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे जरूर आएँगे’: राज ठाकरे ने बाला साहेब के वीडियो से बताए तेवर

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए तीन मई तक का समय दिया था। डेडलाइन समाप्त होने से पहले एक बयान जारी कर हिंदुओं से अपील की थी कि अजान की आवाज सुनाई पड़ने पर वे दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएँ।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) की तीन मई की डेडलाइन समाप्त हो गई है। इसके बाद से एहतियातन मनसे प्रमुख के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी करने और उनकी पार्टी के कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है। इस बीच राज ठाकरे ने शिवसेना संस्थापक और महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पिता दिवंगत बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें बाल ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की बात कहते दिख रहे हैं।

36 सेकेंड का यह वीडियो मराठी में है। इसमें बाल ठाकरे कह रहे हैं, “महाराष्ट्र में जब हमारी सरकार आएगी सड़क पर होने वाली नमाज को बंद किए बिना हम खामोश नहीं बैठेंगे। धर्म ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्र के विकास के आड़े नहीं आए। लोगों को तकलीफ न हो। यदि हमारे हिंदू धर्म की वजह से ऐसा होगा तो हम उस पर भी गौर करेंगे। लेकिन यह लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे जरूर आएँगे।”

उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए तीन मई तक का समय दिया था। डेडलाइन समाप्त होने से पहले उन्होंने मंगलवार (3 मई 2022) को एक बयान जारी कर हिंदुओं से अपील की थी कि अजान की आवाज सुनाई पड़ने पर वे दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएँ। उन्होंने हिंदुओं से यह आह्वान ऐसे वक्त में किया था जब औरंगाबाद में केस दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर अटकलें लग रही हैं।

बयान में राज ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा था, “रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं मिलेगी। हर धर्म के लोगों को उनके त्योहार पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत मिलेगी, लेकिन 365 दिन लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत हर रोज लेनी पड़ती है।”

राज ठाकरे ने पिछले महीने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अल्टीमेटम दिया था, “3 मई तक मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर हटा लिए जाएँ। अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वह इससे अपने हिसाब से निपटेंगे और जैसे को तैसा जवाब देते हुए मस्जिदों के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।” इसके बाद रविवार (1 मई, 2022) को औरंगाबाद की रैली में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को एक बार फिर अल्टीमेटम देते हुए कहा था, “कल दो मई है, 3 मई को ईद है, इसके बाद 4 मई को हम नहीं सुनेंगे। जहाँ-जहाँ लाउडस्पीकर्स लगे हुए हैं, वहाँ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।”

बता दें कि औरंगाबाद रैली में राज ठाकरे द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद उन पर और उनकी सार्वजनिक रैली के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 149 के तहत मनसे नेता नितिन सरदेसाई और बाला नंदगांवकर सहित कम से कम 100 लोगों को नोटिस जारी किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -