Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता मेवाराम की 2 गंदी वीडियो (7:11 और 18:45 मिनट) वायरल: रेप पीड़िता...

कॉन्ग्रेस नेता मेवाराम की 2 गंदी वीडियो (7:11 और 18:45 मिनट) वायरल: रेप पीड़िता ने कहा – ‘प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, माँगता था बच्चियाँ’

राजस्थान के बाड़मेर के कॉन्ग्रेस नेता व तीन बार के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की अश्लील वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में वह महिला के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो खुद महिला ने बनाई है। वीडियो में देख सकते हैं कि मेवाराम कमरे में घुसकर पहले थोड़ी बात करते हैं, फिर पानी पीते हैं और तब महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू करते हैं।

राजस्थान के बाड़मेर के कॉन्ग्रेस नेता व तीन बार के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की अश्लील वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में वह महिला के साथ गंदी हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो खुद महिला ने बनाई है।

वीडियो में देख सकते हैं कि मेवाराम जैन के कमरे में घुसते ही एक महिला अलमारी की रैक में अपना मोबाइल कैमरा चालू करके रख देती है। इसके बाद पूर्व विधायक कमरे में आते हैं, थोड़ी बात करते हैं, पानी पीते हैं और फिर महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर देते हैं

मेवाराम की दो वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल है। एक 7 मिनट 11 सेकेंड की है और दूसरी 18 मिनट 45 सेकेंड की। उनकी वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ उनका नाम ट्रेंड कर रहा है।

अभी पिछले महीने ही मेवाराम सहित 9 के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। पीड़िता ने शिकायत दी थी कि न केवल उनका बल्कि उनकी सहेली का भी रेप हुआ और उनकी नाबालिग बेटी का भी यौन शोषण किया गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब मेवाराम और उसका साथी रामस्वरूप उनका रेप कर करके थक गए तो उन्होंने पीड़िता से 15-16 साल की लड़कियों को लाने को कहा। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ पीड़िता की सहेली से की तो कहानी और भयावह निकली। सहेली ने बताया कि उसे तो प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर प्रताड़ित किया गया था।

महिला के आरोपों के बाद मेडिकल करवाया गया था और बयान भी दर्ज हुए थे। वहीं मेवाराम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद 25 जनवरी तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। हालाँकि आगे कोर्ट में कोई और सुनवाई होती मेवाराम की यह वीडियोज वायरल हो गईं जिससे समाज में उनकी थू-थू हो रही है।

बता दें कि साल 2022 में भी इसी वीडियो से जुड़े तीन स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। जिसके बाद बाड़मेर कोतवाली थाने में सेक्सटॉर्शन का केस दर्ज हुआ था और 2 महिलाओं सहित वकील और अन्य की गिरफ्तारी हुई थी। इनके ऊपर आरोप लगाए गए थे कि ये अश्लील वीडियो दिखाकर मेवाराम के साथी रामस्वरूप से 5 करोड़ रुपए माँगे गए। मामला 50 लाख में तय हुआ लेकिन फिर उनसे 1 करोड़ रुपए माँगे जाने लगे। इसके बाद पुलिस में शिकायत देकर 2 महिलाओं सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -