Homeराजनीतिहैदराबाद का नाम बदलकर 'भाग्यनगर' करने की माँग तेज, RSS ने जनवरी में बीजेपी...

हैदराबाद का नाम बदलकर ‘भाग्यनगर’ करने की माँग तेज, RSS ने जनवरी में बीजेपी के साथ बुलाई समन्वय बैठक

हैदराबाद के मलकजगिरी क्षेत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदल कर भाग्यनगर किया जा सकता है? मैंने कहा क्यों नहीं? जब हमने फैजाबाद का नाम अयोध्या किया और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया तो भाग्यनगर के रूप में हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदला जा सकता है?”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) का नाम बदलकर ‘भाग्यनगर’ (Bhagyanagar) करने की माँग तेज कर दी है। माना जा रहा है कि अगले साल 5 जनवरी से 7 जनवरी के बीच संघ और बीजेपी के बीच होने वाली समन्वय बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ बीजेपी के महासचिव बीएल संतोष समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

आरएसएस ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। खास बात यह रही है कि संघ ने अपने ट्वीट में हैदराबाद को भाग्यनगर के नाम से जिक्र किया है। संघ के ट्वीट में लिखा गया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बंधित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत विविध संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक अगले माह 5 से 7 जनवरी 2022 को भाग्यनगर (हैदराबाद), तेलंगाना में आयोजित हो रही है।”

हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने की माँग कोई नई नहीं है। इससे पहले भी समय-समय पर इसकी माँग उठती रही है। साल 2020 में हैदराबाद के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने की माँग की थी। 29 नवंबर 2020 को हैदराबाद के मलकजगिरी क्षेत्र में भाषण देते हुए उन्होंने कहा था, “कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदल कर भाग्यनगर किया जा सकता है? मैंने कहा क्यों नहीं? मैंने उनसे कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने के बाद जब हमने फैजाबाद का नाम अयोध्या किया और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया तो भाग्यनगर के रूप में हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदला जा सकता है?”

इसके साथ ही सीएम योगी ने भाग्यनगर का मतलब भी समझाते कहा था कि इसका अर्थ विकास का प्रतीक होता है। यहीं नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी हैदराबाद शहर को भाग्यनगर करने की बात कही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -