Homeराजनीतिसुशांत के परिवार का अल्टीमेटम मिलते ही बदले संजय राउत के सुर, कहा- 'अभी...

सुशांत के परिवार का अल्टीमेटम मिलते ही बदले संजय राउत के सुर, कहा- ‘अभी सबको शांत रहना चाहिए’

संजय राउत अब राजनेताओं से लेकर सुशांत के परिवार तक से चुप रहने की बात कर रहे हैं। श‍िवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि यह जाँच अब खत्‍म होने ही वाली है। ऐसे में जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती, सभी को शांत बैठना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि सुशांत की फैमिली हो या कोई राजनीतिक दल सभी को शांत बैठना चाहिए।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शिवसेना नेता संजय राउत ने कुछ समय पहले तक सुशांत के परिवार पर बेबुनियाद इल्जाम लगाए। पर, अब जब सुशांत के परिवार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 48 घंटों में माफी माँगने का अल्टीमेटम दिया। तो, उनके सुर बदल गए और वह सबसे शांत बैठने की अपील करने लगे।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट बताती है कि संजय राउत अब राजनेताओं से लेकर सुशांत के परिवार तक से चुप रहने की बात कर रहे हैं। श‍िवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि यह जाँच अब खत्‍म होने ही वाली है। ऐसे में जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती, सभी को शांत बैठना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि सुशांत की फैमिली हो या कोई राजनीतिक दल सभी को शांत बैठना चाहिए।

यहाँ बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीते दिनों पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा था, जिसमें उन्‍होंने सुशांत के परिवार पर टिप्‍पणी की थी। इसमें उन्‍होंने कहा था कि सुशांत के पिता ने दो शाद‍ियाँ की हैं और दूसरी शादी के बाद से सुशांत और उनके पिता के रिश्‍ते ठीक नहीं थे।

हालाँकि, राउत के इस बयान के बाद सुशांत के परिजनों ने इस बयान का खंडन किया और इसे बिलकुल झूठा बताया। इसके साथ ही उन्होंने ऐसी हरकत पर राउत को लीगल नोटिस भेजकर उनसे माफी माँगने को कहा। लेकिन संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए शांत बैठने की अपील तो कर ली, पर माफी अभी भी नहीं माँगी। उन्होंने केवल यही कहा कि उन्होंने अपना बयान उन्हें मिली जानकारी के आधार पर दिया था।

उन्होंने कहा, “अगर हमारी ओर से किसी तरह की चूक हुई है, तो हम इसके बारे में सोचेंगे। लेकिन मुझे इस पर गौर करना होगा। मैंने अब तक जो कुछ कहा है, वह मेरे पास मौजूद जानकारी के आधार पर है, सुशांत का परिवार उनके पास मौजूद जानकारी के आधार पर बोल रहा है।”

मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने सुशांत का मामला सीबीआई को सौंपे जाने पर कहा कि यह बिहार सरकार की सिफारिश का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा, “मुझे लगता है कि अभी सभी को शांत बैठना चाहिए। जब तक कि मुंबई पुलिस की जाँच पूरी नहीं हो जाती, सभी को शांत बैठना चाहिए, फिर चाहे वह सुशांत का परिवार हो, कोई राजनीति दल हो या हमारे विरोधी। मुझे लगता है क‍ि मुंबई पुलिस की जाँच भी अब खत्‍म होने वाली है।”

बता दें कि इससे पहले भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह के वकील अनीश झा ने इस बात का खुलासा किया था कि सुशांत के परिवार ने राउत से 48 घंटों में माफी की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुशांत के मामले में जाँच चल रही है। लेकिन लोग सच को बाहर नहीं आने देना चाहते। अगर कोई राजनीतिक दबाव या किसी कारणवश उन्होंने यह विवादित बयान दिया है, तो उन्हें 48 घंटे के भीतर माफी माँगनी चाहिए। हर कोई गलती करता है। इसलिए हमने उन्हें पहले नोटिस भेजा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -