Homeराजनीति'दलित स्वभाव से भिखमंगे, बीजेपी के हाथों बिके हैं': ममता बनर्जी की करीबी TMC...

‘दलित स्वभाव से भिखमंगे, बीजेपी के हाथों बिके हैं’: ममता बनर्जी की करीबी TMC नेता सुजाता खान

"ममता बनर्जी की करीबी तृणमूल नेता सुजाता मंडल ने अनुसूचित जाति के लोगों को 'स्वभाव से भिखारी' बताया है। क्या बंगाल के लोग टीएमसी को करारा जवाब देकर उन्हें सत्ता से बाहर करेंगे। दलित समाज (राजबंशी, मातुआ, नमशुद्र) बेहतर के हकदार हैं।"

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान से पहले तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की नेता सुजाता मंडल खान ने दलितों को लेकर आपत्तिजनक बातें की है। इसका वीडियो भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने शेयर किया है।

न्यूज18 बांग्ला से चर्चा करते हुए सुजाता खान ने कहा कि भले ही ममता बनर्जी ने अनुसूचित जातियों (SC) के लिए बहुत कुछ किया हो, लेकिन फिर भी उनको कमी बनी ही रहती है। खान ने कहा, “एक कहावत है कि कुछ स्वभाव से भिखारी होते हैं तो कुछ परिस्थितियों के कारण। अनुसूचित जाति के लोग स्वभाव से भिखारी होते हैं।”     

खान ने दलित समुदाय को कृतघ्न बताते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने उनके लिए काफी कुछ किया लेकिन उन्होंने पैसे के लिए खुद को बीजेपी के हाथों बेच दिया। और अब वे हम पर अत्याचार कर रहे हैं।” 

बीजेपी ने इस बयान को लेकर टीएमसी की आलोचना की है। पार्टी की प्रदेश ईकाई ने ट्वीट कर कहा है, “ममता बनर्जी की करीबी तृणमूल नेता सुजाता मंडल ने अनुसूचित जाति के लोगों को ‘स्वभाव से भिखारी’ बताया है। क्या बंगाल के लोग टीएमसी को करारा जवाब देकर उन्हें सत्ता से बाहर करेंगे। दलित समाज (राजबंशी, मातुआ, नमशुद्र) बेहतर के हकदार हैं।”

ग्रामीणों पर सुजाता और उनके समर्थकों का हमला

हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टीएमसी लीडर सुजाता मंडल खान और उनके समर्थकों पर गाँव वालों के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया था कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एक ग्रामीण का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण भी बड़ी संख्या में टीएमसी नेताओं के विरूद्ध लामबंद हो गए और उन्हें टीएमसी के सदस्यों को खदेड़ दिया। इसे कई मीडिया पोर्टल्स ने सुजाता मंडल खान पर भाजपा सदस्यों के हमले के तौर पर प्रचारित किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -