साल 2023-24 के आम बजट में किसानों और नौकरीपेशा लोगों का खासतौर पर ख्याल रखा गया है। इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहाँ किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। वहीं नौकरी वाले लोगों के लिए ऐलान किया कि 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए मिलेट्स को ‘श्री अन्न’ का नाम दिया। उन्होंने बताया कहा कि भारतीय मिलेट्स संस्थान का भी गठन होगा।
✅20 लाख करोड़, कृषि ऋण फंड!
— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) February 1, 2023
✅मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए “श्री अन्न योजना”!
✅भारतीय मिलेट्स संस्थान का गठन होगा!
✅मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ का बजट!
✅ बागवानी योजनाओं के लिए ₹2200 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत!#AmritKalBudget #Budget2023 pic.twitter.com/F8UvvpzQfi
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार इस वर्ष बागवानी परियोजनाओं के लिए 2200 करोड़ रुपए की रकम जारी करेगी। इतना ही नहीं किसानों के साथ पर्यावरण की रक्षा पर भी खासा ध्यान दिया जाएगा जिसे ग्रीन ग्रोथ का नाम दिया गया है। इसी तरह किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार सरकार कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को प्राथमिकता देने वाली है। इसके लिए युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।
?????? ??? ??? ???????. ??????? ????? ??? ???? ????.
— BJP (@BJP4India) February 1, 2023
India is at the forefront of popularising Millets whose consumption furthers nutrition food security and the welfare of farmers, said the Hon’ble PM Modi.#AmritKaalBudget pic.twitter.com/cWqaJixcbS
वित्त मंत्री ने डिजिटल इंफ्रा फॉर एग्रीकल्चर की मदद से किसानों की समस्या के समाधान की कोशिश करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इससे फसल, मार्केट इंटेलिजेंस और एग्रीटेक उद्योग एवं स्टार्टअप में मदद मिलेगी।
इसी तरह मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ का बजट जारी होगा, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए किया जाएगा। निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार इस वर्ष भी किसानों को लोन में छूट दी जाती रहेगी।
2केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2023-24 की घोषणाएं।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 1, 2023
1. कृषि स्टार्टअप के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगी। 2. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।#Budget2023 #NirmalaSitharaman pic.twitter.com/0uGtptJqCl
₹7 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं
बता दें कि बजट 2023 में जहाँ किसानों के लिए कई ऐलान किए गए हैं। वहीं शहर में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों को भी मोदी सरकार ने सौगात दी है। इस बजट में कहा गया है कि सालाना 7 लाख कमाई वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।
यहाँ मालूम हो कि निर्मला सीतारमण ने लंबे सय के बाद इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं। 2014 के बाद पहली बार टैक्स एग्जेंप्शन लिमिट को बढ़ाया गया है। इसमें ढाई लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है।


