Homeराजनीतिभाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को रोकने के लिए ममता की पुलिस ने...

भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को रोकने के लिए ममता की पुलिस ने किया लाठी चार्ज, कई घायल

इससे पहले भी, ममता बनर्जी ने राज्य में कानून और व्यवस्था संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए भाजपा को 42 निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियाँ करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पुलिस ने रविवार को राज्य के मिदनापुर जिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा शुरू की गई ‘विजय संकल्प बाइक रैली’ को रोकने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। बाइक रैली कैडर को सक्रिय करने और देश भर में हर संसदीय क्षेत्र में पार्टी की पहुँच को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा के चुनाव पूर्व अभियान का हिस्सा है।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बोर्ड परीक्षा और ट्रैफिक के मुद्दों का हवाला देते हुए रैली करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, फिर भी राज्य के भाजपा नेता रैली निकाल रहे थे। हालाँकि यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी किसी बहाने की आड़ लेकर बीजेपी को बाइक रैली की अनुमति देने से इनकार किया हो, इसके पहले भी वह शीर्ष बीजेपी नेताओं को भी बंगाल में लैंड करने एवं रैली की अनुमति देने से इनकार कर चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रैली की अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद, जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिदनापुर में रैली के दौरान बैरिकेड्स तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की तो ममता बनर्जी की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठी चार्ज में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं।

इससे पहले भी, ममता बनर्जी ने राज्य में कानून और व्यवस्था संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए भाजपा को 42 निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियाँ करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -