Homeराजनीतिदेश को तोड़ देगा हिंदी-हिन्दू-हिन्दुस्तान: योगेंद्र यादव ने फिर दिया विवादित बयान

देश को तोड़ देगा हिंदी-हिन्दू-हिन्दुस्तान: योगेंद्र यादव ने फिर दिया विवादित बयान

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक इवेंट में मंच साझा करते हुए मंच से ही योगेंद्र यादव ने यह कह सनसनी फैला दी कि, "भारत हिंदी, हिन्दू , हिन्दुस्तान से नहीं बनेगा, हिंदी हिन्दू हिन्दुस्तान देश को तोड़ देगा... आज यह करने की कोशिश हो रही है।"

स्वराज्य पार्टी के प्रमुख और चर्चित लिबरल चेहरे योगेंद्र यादव ने आज हिंदी, हिन्दुओं, हिन्दुस्तान को देश की अखंडता के लिए खतरा बताने वाला अजीबोगरीब और हिन्दुओं के प्रति घृणा से सना विवादस्पद बयान दे सुर्खियाँ बटोर लीं।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक इवेंट में मंच साझा करते हुए मंच से ही योगेंद्र यादव ने यह कह सनसनी फैला दी कि, “भारत हिंदी, हिन्दू , हिन्दुस्तान से नहीं बनेगा, हिंदी हिन्दू हिन्दुस्तान देश को तोड़ देगा… आज यह करने की कोशिश हो रही है।”

योगेंद्र यादव पहले भी इसी तरह के विवादित बयानों के कारण चर्चा में आते रहे हैं। कुछ दिन पहले यादव ने बनारस में लोगों को संबोधित करते हुए नागरिकता कानून के विरोध के बारे में कहा था कि शाहीन बाग जैसे 732 आंदोलन भी देशभर में खड़े होंगे और इसका केंद्र उत्तर प्रदेश होगा क्योंकि प्रदेश में जिस तरह से सरकार के इशारे पर पुलिस ने 20 लोगों की हत्या की और वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में हजारों को लोगों को झूठे मुकदमे में फँसा दिया गया।

योगेंद्र यादव ने तब कहा था, “महिलाएँ जब सड़क पर उतरती हैं तो यह असली आवाज होती है और दिल्ली के शाहीन बाग ने इसे सिद्ध कर दिया है। अब यह आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।”

नागरिकता कानून, नागरिकता रजिस्टर और एनआरसी आदि पर इसी प्रकार ऊलजलूल बयान देकर लोगों को भ्रमित करने और भड़काने वाले योगेंद्र यादव ने शाहीन बाग़ आदि में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को मोदी सरकार के कई फैसलों से “सफोकेटेड” लोगों का गुस्सा बतलाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -