Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयLive शो में अमेरिकी गायिका ने फैन के मुँह पर किया पेशाब, वायरल होने...

Live शो में अमेरिकी गायिका ने फैन के मुँह पर किया पेशाब, वायरल होने पर माफी माँग कहा- ज्यादा उत्साहित हो गई थी

इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कहा, "वह व्यक्ति खुद चाहता था कि उसके साथ ऐसा हो। इस मामले में सोफिया को पूरी तरह से दोषी मानना ठीक नहीं होगा।"

अमेरिकी शहर न्यूयार्क के एक बैंड ‘ब्रास अगेंस्ट’ को अपने एक कलाकार के कृत्य पर माफी माँगने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह माफी इस बैंड की प्रसिद्ध गायिका सोफिया उरिस्टा द्वारा एक फैन के चेहरे पर पेशाब करने के चलते माँगनी पड़ी। ऐसा “वेलकम टू रॉकविले” कार्यक्रम के दौरान हुआ था। यह कार्यक्रम फ्लोरिडा में आयोजित हुआ था। शो के दौरान एक प्रशंसक स्टेज पर ही अपने माथे पर एक कैन रख कर लेट गया था और उसके चेहरे पर गायिका सोफिया ने पेशाब कर दिया था। घटना 11 नवम्बर 2021 (गुरुवार) की है।

सोफिया ने कार्यक्रम के दौरान ही इसकी घोषणा कर दी थी। घोषणा में सोफिया ने कहा था, “उस आदमी को सिर पर कैन रख कर तैयार करो, क्योंकि अब हम उसे स्टेज पर लाने जा रहे हैं। मैं इस मा***द के मुँह में पेशाब करने जा रही हूँ।” सोफिया ने कहा, “मुझे पेशाब करना है, अभी मैं बाथरूम में नहीं जा सकती। इसलिए मैं यहीं करने जा रही हूँ।” इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होने के बाद बैंड ने इस पर माफ़ी माँगी है। अपने ट्विटर हैंडल से बैंड ने लिखा है, “मुख्य गायिका सोफिया उरिस्टा बहुत उत्साहित हो गई थीं। यह कुछ ऐसा था, जिसकी ना हम लोगों ने उम्मीद की थी और ना ही ऐसा आप लोग दोबारा हमारी शो में देखेंगे।” बैंड ने इस पूरी घटना को ‘बेहद अप्रत्याशित’ बताया है। अंत में बैंड ने सबसे साथ के लिए सबका धन्यवाद भी किया है।

इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया में लोगों ने अपने-अपने पक्ष रखे। कई लोग शो में हुए यूरिन स्टंट से नाराज दिखे। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोफिया से सहानुभूति रखते दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा है, “वह व्यक्ति खुद चाहता था कि उसके साथ ऐसा हो। इस मामले में सोफिया को पूरी तरह से दोषी मानना ठीक नहीं होगा।”

कई यूजर ने इस घटना को मज़ाक में लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -