Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअब अमेरिका में भारतीय को चाकू मारा: इससे पहले भारतीय महिलाओं पर हुआ था...

अब अमेरिका में भारतीय को चाकू मारा: इससे पहले भारतीय महिलाओं पर हुआ था नस्लीय हमला, कहा था- आई हेट इंडियंस

इससे पहले अगस्त 2022 में डिनर के लिए होटल में गईं भारतीय महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणियाँ की गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा घटना न्यूयॉर्क की है। यहाँ एक भारतीय-अमेरिकी उबर ईट्स डिलीवरी ब्वॉय (Indian-American Food Delivery Boy) पर धारदार हथियार से कई बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, डिलीवरी ब्वॉय का नाम भरतभाई पटेल (Bharatbhai Patel) है। अपराधी ने न्यूयॉर्क के लोअर ईस्ट साइड में उन पर बेरहमी से कई बार चाकू से वार किया। यह घटना 27 सितंबर की है। आरोपित शॉन कूपर उर्फ सुपर पर्प (Super Perp) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

36 वर्षीय उबर ईट्स डिलीवरी ब्वॉय ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि हमलावर ने बिना कुछ कहे उसे चाकू मार दिया। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय आरोपित शॉन कूपर पेशेवर अपराधी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपने घावों की ओर इशारा करते हुए पटेल ने बताया, “उसने मुझ पर चाकू से कई जगह वार किए। उस वक्त मैं डिलीवरी करने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। शायद उसे मेरी बाइक या कुछ और चाहिए होगा, लेकिन उस आदमी ने मुझसे कुछ भी नहीं पूछा। तड़के तीन बजे मुझ पर हमला किया गया। उस दौरान आसपास मैंने करीब तीन लोगों को देखा था, लेकिन उन्होंने मेरी मदद नहीं। मैंने खुद 911 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया।”

पटेल ने कहा कि अपराधी शायद नशे में था। हमलावर के अलावा उस जगह पर जो तीन लोग थे और वे शराब पी रहे थे। एक महिला भी थी। पुलिस के हवाले से द न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया है कि पटेल एक 6 वर्षीय बेटे के पिता हैं। वह क्वींस में रहते हैं।

‘आई हेट इंडियंस…’

बता दें कि इससे पहले अगस्त 2022 में अमेरिका में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया था। यह घटना टेक्सास के डेल्लास शहर के प्लानो की थी। डिनर के लिए एक होटल में आईं चार भारतीय-अमेरिकी महिलाएँ आपस में भारतीय लहजे (Accent) में बात कर रही थीं। यह देख एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने उन पर नस्लीय टिप्पणियाँ और मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियाँ दे रही थी और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही था। आरोपित महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। इसके अलावा उसने ‘आई हेट यू इंडियंस, गो बैक’ के नारे भी लगाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -