Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयखालिस्तानी प्रोपगेंडे को पीछे धकेल सामने आए ब्रिटिश सिख, PM मोदी को दिया धन्यवाद,...

खालिस्तानी प्रोपगेंडे को पीछे धकेल सामने आए ब्रिटिश सिख, PM मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- ‘आपने बहुत कुछ किया है’

ब्रिटिश सिख समुदाय के नेताओं ने साउथहॉल के पार्क एवेन्यू में स्थित गुरुद्वारा गुरू सभा में इकट्ठा होकर एक रेजोल्यूशन पास किया। यहाँ उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सिखों के लिए और उनकी गलतफहमी को दूर करने के लिए बहुत कुछ किया है।

विदेश में बैठकर भारत विरोधी अभियान चलाने वाले खालिस्तानियों को ब्रिटिश सिखों ने मुँहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। वहाँ के सिखों ने खालिस्तानी एजेंडे को पीछे धकेलते हुए अपना समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। रविवार को साउथहॉल के पार्क एवेन्यू में स्थित गुरुद्वारा गुरू सभा में एकत्रित होकर सिख समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को आभार दिया, उनकी प्रशंसा की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिख समुदाय के नेताओं ने साउथहॉल के पार्क एवेन्यू में स्थित गुरुद्वारा गुरू सभा में इकट्ठा होकर एक प्रस्ताव पारित किया। यहाँ उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सिखों के लिए और उनकी गलतफहमी को दूर करने के लिए बहुत कुछ किया है। ब्रिटिश सिखों ने पीएम द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करने के लिए भी उनका धन्यवाद दिया। मंडली में शामिल सिख नेताओं और गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों ने उन लोगों को चुनौती दी जो भारत और यहाँ की वर्तमान सरकार के बारे में तथ्यात्मक रूप से गलत चीजों को आगे बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि यूएस में सिख समुदाय द्वारा पारित किए गए इस प्रस्ताव को एक साहसिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले तक विदेश से सिर्फ खालिस्तानियों द्वारा दिखाए गए प्रोपगेंडे की खबरें हमें पढ़ने को मिलती थीं। हालाँकि अब, वहाँ के सिखों ने सामने आकर उनका विरोध करने का मन बनाया है और भारत विरोधी खबरों की जगह भारत के समर्थन में उठे कदमों की खबर आ रही है।

सुरक्षा चूक मामले में भी ब्रिटिश सिख एसोसिएशन ने किया था PM मोदी का समर्थन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ब्रिटिश सिख एसोसिएशन ने पीएम मोदी के समर्थन में अपना बयान जारी किया था। अपने बयान में सिख एसोसिएशन न केवल उन कार्यों को गिनाया था जिन्हें पीएम मोदी ने सिखों के लिए किया बल्कि पीएम की सुरक्षा में हुई चूक मामले की घोर निंदा करते हुए कहा था कि जिन लोगों ने पीएम मोदी का रास्ता रोका, उन्होंने असल में पंजाब का विकास रोका है।

एसोसिएशन के चेयरमैन लॉर्ड रामी रेंजर ने अपने बयान में कहा था, “मैं बताना चाहूँगा कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर पंजाब के किसानों के सम्मान में तीन कृषि कानून खत्म करने का निर्णय लिया। उसे संसद से खत्म कराया। पंजाब के लोगों को तो इसके लिए पीएम मोदी के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का रास्ता रोकने की कोशिश की, बाद में उन्हें अहसास हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के लोगों और भी कई सौगातें देने आए थे। पीएम के रास्ते में गतिरोध पैदा करके इन लोगों ने पूरे पंजाब के विकास को रोका है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -