Homeरिपोर्टमीडियाअंकिता सिंह को जलाने वाले शाहरुख़ हुसैन को 'इंडिया टुडे' ने बताया 'अभिषेक', पकड़ी...

अंकिता सिंह को जलाने वाले शाहरुख़ हुसैन को ‘इंडिया टुडे’ ने बताया ‘अभिषेक’, पकड़ी गई चोरी तो बदला: मुस्लिम हत्यारे को क्यों बताया हिन्दू?

फोटो कैप्शन में 'इंडिया टुडे' ने लिखा था, "आरोपित अभिषेक को पुलिस की कस्टडी में हँसते हुए देखा जा सकता है।" कंटेंट में मीडिया संस्थान ने लिखा था, "आरोपित अभिषेक को हँसते हुए देखा गया, जब उसे हथकड़ी पहना कर पुलिस की गाड़ी से ले जाया जा रहा था।"

जिस शाहरुख़ ने अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, ‘इंडिया टुडे’ ने उसका असली नाम छिपा कर उसे ‘अभिषेक’ बताते हुए खबर चला दी। हालाँकि, अब ‘इंडिया टुडे’ ने विरोध के बाद शाहरुख़ का असली नाम लिख दिया है, लेकिन आर्काइव लिंक में देखा जा सकता है कि किस तरह उसने शाहरुख़ को ‘अभिषेक’ बताते हुए खबर चला दी। इतना ही नहीं, मीडिया संस्थान ने ये लिखने की जहमत भी नहीं उठाई कि ये बदला हुआ नाम है।

अब तक आपने सुना होगा कि बलात्कार और यौन शोषण जैसे मामलों में पीड़िता या नाबालिग की पहचान छिपा ली जाती है या कभी-कभी बदला हुआ नाम लिखा जाता है। लेकिन, यहाँ ‘इंडिया टुडे’ हत्यारे को ही बचाने में लगा हुआ है। एक मुस्लिम को इसके लिए हिन्दू बता दिया गया। आर्काइव लिंक के स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं। मीडिया संस्थान ने न सिर्फ फोटो के कैप्शन में, बल्कि खबर की कॉपी में भी शाहरुख़ का नाम ‘अभिषेक’ ही दिखाया।

फोटो कैप्शन में शाहरुख़ हुसैन को ‘इंडिया टुडे’ ने बता दिया ‘अभिषेक’

‘इंडिया टुडे’ ने अब अभी अपनी हेडिंग से शाहरुख़ हुसैन का नाम छिपा रखा है और सीधा लिखा है कि झारखंड के दुमका में जिस ‘व्यक्ति ने’ लड़की के शरीर में आग लगा दी, वो पुलिस की हिरासत में हँसता हुआ पाया गया। वहीं फोटो कैप्शन में ‘इंडिया टुडे’ ने लिखा था, “आरोपित अभिषेक को पुलिस की कस्टडी में हँसते हुए देखा जा सकता है।” कंटेंट में मीडिया संस्थान ने लिखा था, “आरोपित अभिषेक को हँसते हुए देखा गया, जब उसे हथकड़ी पहना कर पुलिस की गाड़ी से ले जाया जा रहा था।”

हत्यारे शाहरुख़ को खबर में भी ‘इंडिया टुडे’ ने ‘अभिषेक’ बताया

आखिर मीडिया संस्थान ने शाहरुख़ हुसैन को बचाने के लिए उसे ‘अभिषेक’ क्यों बना दिया? उसने 5 साल तक एक लड़की को प्रताड़ित करने के बाद उसे ज़िंदा जला डाला है, जिसके बाद हिन्दू छात्रा की मौत हो गई। वो पुलिस की हिरासत में हँस रहा है। उसने कई बार लड़की से छेड़खानी की थी, घर में घुस जाता था और फोन कर के भी परेशान करता था। क्या अपराधी या आतंकवादी मुस्लिम होगा तो उसे हिन्दू बना कर मीडिया दिखाएगी?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -