Homeरिपोर्टमीडियालखनऊ के मेदांता अस्पताल में प्रियंका गाँधी ने कराई ऑक्सीजन की व्यवस्था? जानिए, क्या...

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में प्रियंका गाँधी ने कराई ऑक्सीजन की व्यवस्था? जानिए, क्या है सच

इंडियन एक्सप्रेस ने अस्पताल के डायरेक्टर के हवाले से बताया है कि दिल्ली के एक एनजीओ ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई। उन्होंने इस मामले में किसी भी प्रकार के राजनैतिक हस्तक्षेप से अनभिज्ञता जताई।

हाल ही में कई मीडिया समूहों ने यह न्यूज चलाई कि प्रियंका गाँधी वाड्रा ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। भास्कर ने रिपोर्ट दी कि प्रियंका गाँधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कहा और उन्होंने ऑक्सीजन का एक टैंकर लखनऊ के लिए भेज दिया। इसी न्यूज को कई अन्य मीडिया आउटलेट्स ने शेयर किया।

भास्कर की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट
वन इंडिया की रिपोर्ट

कॉन्ग्रेस नेता ललन कुमार ने भी ऑक्सीजन टैंकर की फोटो शेयर करते हुए छतीसगढ़ से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने के लिए प्रियंका गाँधी वाड्रा को श्रेय दिया।

हालाँकि अब रिपोर्ट आ रही है कि लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था दिल्ली के एक एनजीओ ने कराई। इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन की आपूर्ति के किसी भी राजनैतिक पहलू से पूरी तरह से अनभिज्ञ है।

इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट का एक अंश

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अस्पताल के डायरेक्टर राकेश कपूर के अनुसार दिल्ली के एक एनजीओ ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में किसी भी प्रकार के राजनैतिक हस्तक्षेप से वाकिफ नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -