Homeरिपोर्टमीडियारिपोर्टिंग के दौरान टीवी पर रिपोर्टर ने कहे 'F**king M***rch*': वीडियो वायरल होने पर...

रिपोर्टिंग के दौरान टीवी पर रिपोर्टर ने कहे ‘F**king M***rch*’: वीडियो वायरल होने पर Republic TV ने बताई पूरी बात

अपने आधिकारिक बयान में रिपब्लिक टीवी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो रिपोर्टर वीडियो में अमर्यादित और अनैतिक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है वह हमारे संस्थान का हिस्सा नहीं है। अपशब्द कहने वाला रिपोर्टर दूसरे संस्थान का कर्मचारी था और उसने रिपब्लिक टीवी की गाड़ी में लिफ्ट ली थी।

सोशल मीडिया पर आज (4 सितंबर 2020) एक क्लिप वायरल हुई। क्लिप में एक रिपोर्टर रिपोर्टिंग के दौरान कई अपशब्द कहता है। इस क्लिप का प्रसारण रिपब्लिक टीवी पर होता है। जिसके बाद तमाम सोशल मीडिया यूज़र्स और नेटीजन्स ने यह वीडियो इंटरनेट पर साझा किया। साथ ही टेलीविज़न पर सीधी प्रसारण के दौरान ऐसी भाषा का उपयोग करने पर आलोचना भी की। 

फ़िलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कथित तौर पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि रिपब्लिक टीवी में काम करने वाले एक रिपोर्टर ने नार्कोटिक्स ब्यूरो की कार का पीछा करते हुए अपशब्द ‘F**king M***rch*’ कहे। इस गाड़ी में नार्कोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने रिया चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा के घर में छापेमारी की थी। 

इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने रिपब्लिक टीवी वीडियो का लाइव फीड पोस्ट किया। फिर उन्होंने आरोप लगाया कि अपशब्द कहने वाला रिपोर्टर रिपब्लिक टीवी का कर्मचारी था।  

सोशल मीडिया में इस मुद्दे पर चर्चा बढ़ने के बाद रिपब्लिक टीवी ने अपने तरफ से बयान जारी किया। अपने आधिकारिक बयान में रिपब्लिक टीवी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो रिपोर्टर वीडियो में अमर्यादित और अनैतिक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है वह हमारे संस्थान का हिस्सा नहीं है। अपशब्द कहने वाला रिपोर्टर दूसरे संस्थान का कर्मचारी था और उसने रिपब्लिक टीवी की गाड़ी में लिफ्ट ली थी। 

असल में जिस रिपोर्टर ने ऐसा किया उससे यह सारे के सारे सवाल पूछे जा सकते हैं। रिपब्लिक टीवी ने ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि उनका सोशल मीडिया यूज़र्स से अनुरोध है कि वह घटना की गलत व्याख्या न करें। अगर कोई सोशल मीडिया यूज़र इस तरह का दुष्प्रचार करते हुए पाया जाता है तो रिपब्लिक टीवी उस पर क़ानूनी कार्रवाई करेगा। पूरी जानकारी के बिना इस मुद्दे पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -