Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाभारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोक रहे थे 2 BSF जवान, 100 बांग्लादेशियों ने कर...

भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोक रहे थे 2 BSF जवान, 100 बांग्लादेशियों ने कर दिया हमला: हथियार लूटकर भागे, FIR दर्ज

घटना मुर्शिदाबाद जिले के रानीताला थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मलचर सीमा चौकी की है। यहाँ सीमा पर, 35वीं बटालियन के 2 जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ घुसपैठियों को भारत में घुसने से रोका जिसके बाद 100 से अधिक बांग्लादेशियों ने उन पर हमला किया।

पश्चिम बंगाल से सटी भारत बांग्लादेश सीमा में भारतीय जवानों पर हमले की खबर सामने आई। आरोप है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए अपने मवेशियों को चराने के लिए भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे थे। इसे देखते हुए पेट्रोलिंग कर रहे 2 जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर 100 से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके हथियार छीन कर भाग गए। हमले में जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मुर्शिदाबाद जिले के रानीताला थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मलचर सीमा चौकी की है। यहाँ सीमा पर, 35वीं बटालियन के 2 जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। जवानों ने देखा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए अपने जानवरों को भारतीय किसानों के खेतों में चराने के लिए घुसपैठ कर रहे हैं। इस पर जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान 100 से अधिक बांगलादेशी घुसपैठियों ने जवानों पर डंडों और घातक हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में दोनों जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए। फिर बांगलादेशी घुसपैठिए जवानों के हथियार छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुँचे। दोनों घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस हमले को लेकर बीएसएफ ने बयान जारी कर कहा है कि घटना के बारे में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) को सूचित किया गया। साथ ही जवानों के हथियार बरामद करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक फ्लैग मीटिंग की माँग की गई है। बयान में यह भी कहा गया है कि भारतीय किसान बांग्लादेशियों द्वारा उनकी फसल चोरी किए जाने की शिकायत करते रहे हैं।

कहा जा रहा है कि भारतीय किसानों की फसल नष्ट करने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिए पहले भी जानवर चराने तथा फसल चोरी करने जैसी हरकतों को अंजाम देते रहे हैं। इन घटनाओं के बारे में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) को सूचित किया गया था। हालाँकि इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बीजीबी की ओर से अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले में बीएसएफ ने अज्ञात बांगलादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हमला करने और हथियार चुराने के आरोप में रानीताला थाने में FIR दर्ज कराई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -