Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापाकिस्तान से लगी सीमा पर BSF ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया, बारामूला में...

पाकिस्तान से लगी सीमा पर BSF ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया, बारामूला में आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकवादी के मार गिराए जाने की खबर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ बारामूला के सलूसा इलाके में चल रही है।

पंजाब में पाकिस्तान से लगी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 5 घुसपैठिए मार गिराए गए। बीएसएफ ने तरनतारन के खेमकरन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान 1 एके 47 और 2 पिस्टल भी बरामद की गई।

शनिवार (22 अगस्त 2020) की सुबह लगभग 4:45 बजे बीएसएफ़ की 103 बटालियन के सैनिकों ने भारत पाकिस्तान सीमा के नज़दीक डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियाँ देखीं। इसके बाद बीएसएफ़ के जवानों ने घुसपैठ करने वालों को रुकने के लिए कहा। उन्होंने जवानों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में 5 घुसपैठिए मारे गए।

इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बीएसएफ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़ सीमा पर फ़िलहाल एलर्ट है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में आतंकवाद के साथ-साथ ड्रग्स के कारोबार के लिए पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिशें करता रहता है।

इधर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकवादी के मार गिराए जाने की खबर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ बारामूला के सलूसा इलाके में चल रही है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चला रखा है।

इसके पहले (जून 10, 2020) को कश्मीर के शोपियाँ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। 1 सप्ताह से भी कम समय में शोपियाँ में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ थी, जिसमें कुल 14 आतंकवादी मारे गए थे। इसके अलावा 1 जून से 10 जून के बीच कई टॉप कमांडर्स समेत 23 आतंकी मारे गए थे। 8 जून को शोपियाँ के पिंजूरा इलाके में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे। उससे एक दिन पहले रेबेन इलाके में 5 आतंकियों को सुरक्षाबल ने ढेर किया था। कुल मिलाकर 24 घंटों में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -