Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाVIP सिक्योरिटी में पहली बार CRPF की महिला कमांडो: अमित शाह, मनमोहन सिंह, राहुल...

VIP सिक्योरिटी में पहली बार CRPF की महिला कमांडो: अमित शाह, मनमोहन सिंह, राहुल गॉंधी की करेंगी सुरक्षा

“32 महिला कमांडो के हमारे पहले बैच ने वीआईपी सुरक्षा का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वे 15 जनवरी तक तैनाती के लिए तैयार हो जाएँगी। हमने उन्हें अपने जेड प्लस सुरक्षाकर्मियों के साथ तैनात करने का फैसला किया है।”

केंद्र सरकार जल्द ही VIP सुरक्षा के लिए तैयार CRPF की पहली महिला कमांडो इकाई को तैनात करने जा रही है। इसके तहत सीआरपीएफ ने अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई में 32 महिला कमांडो की पहली टुकड़ी को तैयार किया है। अब उन्हें दिल्ली में रहने वाले उन नेताओं की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा, जिन्हें जेड+ सुरक्षा मिली हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि पाँच राज्यों के आगामी चुनाव में भी कुछ नेता इन महिला कमांडो से घिरे नजर आएँगे। शुरुआत में इन कमांडो को जेड+ सुरक्षा श्रेणी के नेताओं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गाँधी व उनके दोनों बच्चे राहुल व प्रियंका गाँधी के साथ ही पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। 

CRPF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “32 महिला कमांडो के हमारे पहले बैच ने वीआईपी सुरक्षा का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वे 15 जनवरी तक तैनाती के लिए तैयार हो जाएँगी। हमने उन्हें अपने जेड प्लस सुरक्षाकर्मियों के साथ तैनात करने का फैसला किया है।” उन्होंने बताया कि अभी टुकड़ी का आकार छोटे होने की वजह से वीआईपी लोगों की सुरक्षा में केवल पाँच या छह कमांडो नियुक्त किए जाएँगे। इन महिला कमांडो को हाल ही में 10 सप्ताह की वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी की ट्रेनिंग दी गई है। इन महिला कमांडो को निहत्थे युद्ध, तलाशी और विशेष हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला कमांडो, अपने पुरुष समकक्षों की तरह आवश्यकतानुसार हथियार, बैलिस्टिक सुरक्षा और अन्य गैजेट ले जाएँगी। अगले साल फरवरी-मार्च में पाँच राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के दौरान भी सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ महिला कमांडो दौरे पर भी जा सकती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -