Homeदेश-समाजएक और लव-जिहाद: मेरठ से नाबालिग अगवा, देवबंद में कलमा पढ़ाया, प्रयागराज में निकाह

एक और लव-जिहाद: मेरठ से नाबालिग अगवा, देवबंद में कलमा पढ़ाया, प्रयागराज में निकाह

निकाह के बाद मंसूर (सांकेतिक नाम) ने उसे कभी हैदराबाद तो कभी मुंबई में रखा। उसे चंडीगढ़ के होटल में भी रखा गया था। मंसूर उसे लेकर इलाहबाद इसलिए लौटा क्योंकि वह...

मेरठ में एक और लव-जिहाद का मामला प्रकाश में आया है, वह भी नाबालिग के साथ। एसएसपी नितिन तिवारी से मिल रही जानकारी के अनुसार लड़की को पहले अगवा कर मेरठ से देवबंद ले जाया गया, फिर वहाँ जबरन मज़हब बदलवाने के बाद उसे प्रयागराज ले जाकर निकाह कर दिया गया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को किशोरी के साथ ‘शौहर’, शौहर का भाई और जीजा भी बरामद हुए। लड़की चार मई से लापता चल रही थी।

क्षेत्र में तनाव, भीड़ थाने के सामने जमा

लता (बदला हुआ नाम) के बयान के मुताबिक प्रयागराज में निकाह के बाद मंसूर (सांकेतिक नाम) ने उसे कभी हैदराबाद तो कभी मुंबई में रखा। उसे चंडीगढ़ के होटल में भी रखा गया था। मंसूर उसे लेकर प्रयागराज इसलिए लौटा क्योंकि वह उच्च न्यायालय में अपनी सुरक्षा के लिए रिट डालने की तैयारी कर रहा था। लेकिन वह अपनी तैयारी को अंजाम दे पाता, उसके पहले ही लता के पीछे लगी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे धर दबोचा।

मंसूर के घर के 12 लोग और उसके रिश्तेदारों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था, लेकिन लता का कोई सुराग नहीं मिला था। लता को पत्रिका की खबर के मुताबिक मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक कारोबारी की बेटी बताया जा रहा है। मामले के मज़हबी रंग के चलते क्षेत्र में तनाव है और भीड़ थाने के आगे जमा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

2.5 लाख रेप पीड़िता, 87% आरोपित मुस्लिम और 149+ शहरों में फैला नेटवर्क: 219 पन्नों की ‘रेप गैंग इन्क्वायरी रिपोर्ट’ में सामने आई UK...

ब्रिटेन के 'ग्रूमिंग गैंग' पर सामने आई रिपोर्ट में 87 प्रतिशत मुस्लिम आदमी शामिल थे और उनका शिकार 250000 से ज्यादा 'श्वेत लड़कियाँ' रहीं। रिपोर्ट के प्रमुख बातें जानें।

बच्चों के लिए बंद करो सोशल मीडिया… दुनियाभर से उठ रही माँग, पर टेलीग्राम फाउंडर बैन को बता रहे खतरनाक: जानिए- VPN से परिवार...

VPN पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है। बच्चा किसके कॉन्टेक्ट में है, क्या कर रहा है ये पता लगाना नामुमकिन है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चे की एक्टिविटी का पता होता है।
- विज्ञापन -