Homeसोशल ट्रेंडनाच रहे कोहली के फैंस, शेयर कर रहे Memes... निशाने पर हैं 2 शर्मा...

नाच रहे कोहली के फैंस, शेयर कर रहे Memes… निशाने पर हैं 2 शर्मा और 1 गांगुली

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक कदम आगे जाकर कोहली को फिर से कप्तान बनाए जाने की भविष्यवाणी भी कर दिए हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो कोहली के कुछ पुराने डांस करते, मस्ती करते वीडियो को शेयर करके मजे ले रहे।

टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन क्रिकेट टीम ने देश और फैंस को निराश किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार गए और वो भी 10 विकेट से। अब BCCI ने एक्शन लिया है। चेतन शर्मा सहित पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया। गलत या सही का पता नहीं लेकिन कोहली के फैंस के लिए यह जश्न के जैसा है, सोशल मीडिया पर दबा कर memes शेयर किया जा रहा है।

इंडियन क्रिकेट टीम की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए BCCI ने लोगों से नए आवेदन मँगवाए हैं। 28 नवंबर 2022 तक नए-पुराने खिलाड़ी लोग यहाँ खुद को सेलेक्ट होने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं, अपना-अपना रेज्यूमे भेज सकते हैं।

वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर शर्मनाक परफॉर्मेंस के बाद एक्शन लिया जाना एक आम प्रक्रिया है। आम प्रक्रिया लेकिन BCCI जैसे संस्थान के लिए है। सोशल मीडिया के दौर में यह फैंस के लिए ट्रोलिंग और मीम का जरिया बन जाता है। विराट कोहली के फैंस के लिए यह कुछ ऐसा ही रहा।

भले ही इंडियन क्रिकेट टीम का परफॉर्मेंस टी20 वर्ल्ड कप में बहुत शानदार नहीं रहा लेकिन विराट कोहली के फैंस उनके परफॉर्मेंस से खुश हैं। इसलिए जब चेतन शर्मा सहित पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त किया गया तो वो खुशियाँ मनाने लगे, पुरानी बातों को जोड़ कर मीम शेयर करने लगे।

विराट कोहली के फैंस यह याद दिलाने में जुट गए कि 18 नवंबर 2011 को इंडियन क्रिकेट टीम की राष्ट्रीय चयन समिति ने उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटा दिया था। उसके ठीक एक साल बाद BCCI ने पूरी चयन समिति को ही बर्खास्त कर दिया।

चेतन शर्मा के साथ-साथ सौरभ गांगुली से लेकर रोहित शर्मा तक को ट्रोल किया जा रहा है।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक कदम आगे जाकर कोहली को फिर से कप्तान बनाए जाने की भविष्यवाणी भी कर दिए हैं।

विराट कोहली के कुछ पुराने डांस करते, मस्ती करते वीडियो को शेयर करके मजे ले रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -