आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।” अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। एमएस धोनी के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और उनकी पत्नी मिर्का ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए करीब 8 करोड़ रुपए की धनराशि दान की है। जबकि पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 8.28 करोड़ दान दिए और लियोनल मेसी ने भी 8 करोड़ रुपए दान दिए हैं।
गंभीर ने बताया कि जब वो आउट होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ़ लौट रहे थे, तब उनके मन में यही चल रहा था कि ये 3 रन उन्हें ज़िंदगी भर परेशान करने वाले हैं और ऐसा हुआ भी। उन्होंने बताया कि उनसे हमेशा पूछा जाता है कि उन्होंने 3 अतिरक्त रन बना कर शतक पूरा क्यों नहीं किया?
आम्रपाली ने उन कंपनियों के साथ संदिग्ध तरीके से समझौते किए, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के बड़े स्टेक हैं। धोनी भी सात साल तक आम्रपाली के एक ब्रांड एंबेसडर थे। हालाँकि, वे हजारों असंतुष्ट खरीदारों के दबाव के बाद उससे हट गए थे।