सेसेल्श ने दुनियाभर में सबसे अधिक टीकाकरण किया था। इसके बावजूद हाल ही वहाँ कोरोना के संक्रमण में वृद्धि हुई है। इससे चीन द्वारा बनाए गए टीके सिनोफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
हरियाणा के जींद जिले के एक अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की चोरी का मामला सामने आया है। पीपी सेंटर जनरल अस्पताल के स्टोर रूम से वैक्सीन की 1710 खुराक चोरी हो गई है।
एसआईआई के अनुसार कोविशील्ड की कीमत की तुलना में अमेरिका की वैक्सीन की कीमत 1500 रुपए से अधिक है जबकि बाजार में रूस और चीन की वैक्सीन की कीमत 750 रुपए से अधिक है।