चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत पहले ही अपने सभी एयरपोर्ट्स पर अलर्ट जारी कर चुका है, जिसके तहत चीन से आने वाले सभी यात्रियों की गहनता से जाँच की जा रही है। वहीं इसी बीच दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि हम इसे लेकर गंभीर हैं और इसके इलाज के भी हमने सभी इंतजाम पहले से ही कर लिए हैं।
मटिया महल में हो रही रैली में अमित शाह ने कहा- "केजरीवाल जी ने यमुना स्वच्छ करने की बात कही, परन्तु आपने तो हमारे घरों में आने वाला पानी भी खराब कर दिया। दिल्ली की जनता आज पूरे भारत में जो खराब से खराब पानी पीने का काम कर रही है, योगी और मोदी जी ने गंगा साफ करने का काम किया, यमुना भी हम ही साफ करेंगे।"
"पिछले 5 वर्षों में मुस्लिमों व ईसाईयों के मन में डर का भाव बढ़ता ही जा रहा है। तीन तलाक़ हटाना अच्छा हो या बुरा, मुस्लिमों को लगा कि इसके द्वारा उनके समाज में हस्तक्षेप किया जा रहा है। सीएए के विरोध में आज मुस्लिम 'वन्दे मातरम' गा रहे हैं।"
जेएनयू ने कहा है कि आरटीआई में एक 'ख़ास जगह' को लेकर जानकारी माँगी गई थी। अब जेएनयू ने इस आरटीआई के जवाब को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। जेएनयू ने कहा है कि आरटीआई में किसी 'स्पेसिफिक लोकेशन' के लिए जानकारी माँगी गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कालिंदी कुंज-नोएडा मार्ग बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बच्चे नोएडा स्थित अपने स्कूल और कॉलेज में समय से नहीं पहुॅंच पर रहे। नौकरीपेशा लोग भी बुरी तरह से प्रभावित हैं।
एक ने अपनी पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता को अपना शिकार बनाया तो दूसरे पर अपने परिवार की ही महिला के यौन शोषण का आरोप लगा। एक अन्य विधायक ने बीवी को कुत्ते से कटवा दिया। केजरीवाल के 6 विधायक, जिन पर लगे महिलाओं के बलात्कार, शोषण व दुर्व्यवहार के आरोप।
अगर विदेशी छात्रों की बात करें तो उनमें सबसे ज़्यादा संख्या कोरियन छात्रों की है और उसके बाद नेपाली आते हैं। कैम्पस में कुल 35 कोरियन और 25 नेपाली छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह चीन से 24, अफ़ग़ानिस्तान से 21 और जापान से 16 और जर्मनी से 13 छात्र अध्ययन कर रहे हैं।
वीसी जगदीश कुमार ने कहा था कि सभी स्कूलों और केंद्रों ने अपना टाइम टेबल घोषित कर दिया है और वे उन छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने पर काम कर रहे हैं, जो पिछला सेमेस्टर पास नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया था कि विश्वविद्यालय छात्रों के शैक्षणिक हितों को देखते हुए वह सभी कोशिशें कर रहा है जिससे कि छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
कश्मीरी पंडित इस दौरान 'कश्मीरी पंडितों को न्याय दो' के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। कश्मीरी पंडितों की इस नारेबाजी से नाराज होकर CAA-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ झड़प कर दी, जो कि कुछ ही देर में हाथा-पाई में बदल गई।