बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में होली से पहले 2 पक्षों में विवाद की खबर है। मूर्ति परिक्रमा का रास्ता रोके जाने को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान ईंट और लाठी-डंडे भी चले।
दिल्ली पुलिस ने जामिया हिंसा मामले में 11 लोगों को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।