Homeवीडियो'राहुल गाँधी से जरूरी नमाज': अररिया में जब उल्टे पाँव लौटते दिखी मुस्लिम भीड़,...

‘राहुल गाँधी से जरूरी नमाज’: अररिया में जब उल्टे पाँव लौटते दिखी मुस्लिम भीड़, कॉन्ग्रेस नेता मंच से देते रहे भाषण

राहुल गाँधी की रैली में उनके मंच पर आते ही लोग किसी न किसी बहाने से खिसक लिए। रैली में आई मुस्लिम भीड़ ने कहा कि उनके लिए राहुल गाँधी से ज्यादा नमाज जरूरी है।

बिहार के अररिया में राहुल गाँधी की रैली में भीड़ उल्टे पाँव लौटते दिखाई दी। राहुल गाँधी के मंच पर आने से पहले जो भीड़ थी, वो मंच पर आते ही कम होती चली गई। ये भीड़ मुस्लिमों की है। उनका कहना है कि राहुल गाँधी से ज्यादा जरूरी नमाज है।

हाल ऐसा रहा कि उधर राहुल गाँधी मंच से भाषण दे रहे थे और इधर रैली में आए लोगों ने भाषण सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखी। रैली से वापस जाने वाले हर व्यक्ति के पास अपना कोई बहाना था। कोई पानी पीने के बहाने, कोई दवाई लाने के बहाने, तो कोई खाना खाने की बात कहकर रैली से खिसक लिया।

लोगों का कहना है कि राहुल गाँधी को देखना तो अच्छा लगता है लेकिन अररिया में उनके विधायक ने अब तक उनके लिए कुछ काम नहीं किया है।

देखिए लोगों ने क्या कुछ कहा, ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

अनुराग
अनुराग
Ground Report, Explainer, Article & many more.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -