Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, पत्थरबाजों को उकसाने वाला बशीर अहमद गिरफ्तार

J&K: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, पत्थरबाजों को उकसाने वाला बशीर अहमद गिरफ्तार

पुलवामा में मारे गए आतंकी की पहचान इरफान शेख के रूप में हुई है। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। वहीं, शोपियाँ में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में मारे गए आतंकी की पहचान अभी सार्वजानिक नहीं की गई है।

जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षाबल लगातार प्रयासरत हैं। आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के साथ-साथ अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों की धड़-पकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बशीर अहमद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उसने श्रीनगर के आंचर में देश-विरोधी प्रदर्शन आयोजित किया था। इसके अलावे शोपियाँ और पुलवामा में एक-एक आतंकी मार गिराने में भी कामयाबी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलवामा में मारे गए आतंकी की पहचान इरफान शेख के रूप में हुई है। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। वहीं, शोपियाँ में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में मारे गए आतंकी की पहचान अभी सार्वजानिक नहीं की गई है।

श्रीनगर में हुई बशीर अहमद की गिरफ्तारी भी बेहद अहम सफलता मानी जा रही है। अनुच्छेद 370 के निष्क्रिय होने के बाद 8 अगस्त 2019 को आंचर इलाके में हुए विरोध-प्रदर्शन में उसकी मुख्य भूमिका थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में सूचना देते हुए बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार के बागी-मेहताब इलाके में रहने वाले बशीर अहमद कुरैशी को रविवार को चानपोरा से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुरैशी श्रीनगर में विशेषकर सौरा इलाके के आंचर में राष्ट्र-विरोधी हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने में शामिल था। इसके अलावा वह कई अन्य मामलों में भी शामिल रहा है। प्राथमिक जाँच में पाया गया कि उसका अलगाववादियों से नाता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव करने और राष्ट्रविरोधी प्रदर्शन करने के लिए युवकों को उकसाने में बशीर अहमद की अहम भूमिका थी। इसके अतिरिक्त उसने गैरकानूनी बैठकें और हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने में भी भूमिका निभाई, जिसमें जान-माल का नुकसान हुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -