नेपाल, जिसे कभी दुनिया के शांत और सहिष्णु हिंदू राष्ट्र के रूप में जाना जाता था, आज इस्लामी कट्टरपंथ और जनसांख्यिकीय असंतुलन (डेमोग्राफी चेंज) के भयंकर संकट से जूझ रहा है। इस वर्ष नेपाल में पवित्र सावन मास का शुभारंभ 17 जुलाई 2026 से हुआ। सावन चढ़ते ही नेपाल की तराई से लेकर पहाड़ियों तक ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूँजने लगे। लाखों सनातनी श्रद्धालु शिवभक्ति के उल्लास में काँवड़ लेकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकलने लगे।
लेकिन नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज में काँवड़ियों पर हमले की जो रिपोर्ट्स सामने आई, उसने यह साफ कर दिया कि भारत की तरह नेपाल में भी सनातनी त्योहार और धार्मिक यात्राएँ इस्लामी कट्टरपंथियों की आँखों में खटकने लगी हैं। 26 जुलाई 2026 की रात काँवड़ियों पर हुआ जानलेवा हमला कोई अचानक हुआ हादसा या दो गुटों की मामूली कहासुनी नहीं था, बल्कि यह नेपाल की बदली डेमोग्राफी का नतीजा है।
स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, हिंदुओं की जान जाने के बाद नेपाल के सनातनी समाज ने अपनी चुप्पी तोड़ी। जनकपुर, विराटनगर से लेकर चितवन तक जिस तरह से हिंदू सड़कों पर उतरे और विरोध का परचम लहराया, उससे बालेन सरकार की चूलें हिल गईं। सरकार को न सिर्फ बैकफुट पर आना पड़ा, बल्कि पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा।
हालाँकि बताया ये भी जा रहा है कि बाद की हिंसा में भी कम से कम 2 अन्य यानी 4 लोगों की मौत हुई है, लेकिन सरकार की तरफ से 2 ही मौतों की पुष्टि हुई है, क्योंकि समझौते भी 2 ही मृतकों के परिजनों के साथ हुए हैं। इस दौरान 15 साल के गणेश यादव की भी मौत की जानकारी मीडिया में सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये जानें पुलिस की गोलियों से गई हैं और नेपाल सरकार भी इसी तरह के दावे कर रही है।
इस खास रिपोर्ट में हम बता रहे हैं कि कैसे नेपाल की बदलती डेमोग्राफी, वामपंथी मीडिया और इसके पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय साजिशों ने कभी हिंदू राष्ट्र रहे नेपाल में अब हिंदुओं को ही असुरक्षित बना दिया है। इस खास रिपोर्ट के लिए ऑपइंडिया के पत्रकार श्रवण शुक्ल ने नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार आचार्य डिल्ली से भी बातचीत की है।
#WATCH | An indefinite curfew has been implemented in Janakpur, Dhanusha of Nepal, after one dead and several injured during the incident of violence in Sunsari district. pic.twitter.com/j2oZA0XydF
— ANI (@ANI) July 30, 2026
जानिए 26 जुलाई की हिंसा की पूरी क्रोनोलॉजी
नेपाल के सुनसरी जिले में 26 जुलाई की रात जो घिनौना और खूनी खेल खेला गया, उसकी तैयारी कट्टरपंथियों द्वारा पहले ही कर ली गई थी। सोमवार की सुबह सनातनी काँवड़ियों को भगवान शिव का जलाभिषेक करना था।
इसके लिए श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ रात करीब 12 बजे ही अपने-अपने घरों से निकलने लगे थे। हाथों में जल, काँवड़, ढोल-डीजे और मुख में भगवान शिव का नाम पूरा माहौल भक्तिमय था।
काँवड़िये अपनी धुन में ‘बम-बम भोले’ की हुंकार भरते हुए शांतिपूर्वक अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। तभी मुस्लिम बाहुल्य इलाके के पास घात लगाकर बैठे इस्लामी कट्टरपंथियों की उग्र भीड़ ने काँवड़ियों के जत्थे को घेर लिया।
भारत के बाद अब नेपाल में भी मक़सद पूरा करने में जुटे मुसलमान; कांवड़ियों पर जमकर हुई पत्थरबाजी
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) July 31, 2026
नेपाल में लगातार घट रही है हिंदू जनसंख्या, बहुत तेजी से बढ़ रही है मुस्लिम आबादी: तराई क्षेत्रों में 13% से अधिक मुस्लिम
कैसे बिछ रहा है मस्जिदों का जाल; नेपाल में चल रही इस्लामी… pic.twitter.com/t4KrXFXdWs
कट्टरपंथियों ने यह कुतर्क देते हुए विवाद शुरू किया ‘तुम लोग हमारी तरफ से क्यों गुजर रहे हो? यहाँ DJ और जयकारे क्यों लगा रहे हो?’ इससे पहले कि निर्दोष और निहत्थे काँवड़िये कुछ समझ पाते, उपद्रवियों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला बोल दिया।
इस सुनियोजित हमले का सबसे खतरनाक और रणनीतिक पहलू यह था कि हिंसा शुरू होते ही पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। गहरे अंधेरे का फायदा उठाकर इस्लामी भीड़ ने काँवड़ियों को बर्बरता से पीटना और काटना शुरू कर दिया।
हमले के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे में फरार हो चुके थे। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार आचार्य डिल्ली का स्पष्ट दावा है कि इस खूनी हिंसा में मुस्लिम पक्ष के किसी भी व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आई।
हिंसा का शिकार पूरी तरह से सनातनी हिंदू हुए। इस हमले में पटेल और मेहता समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया। इस हमले में दर्जनों काँवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सीधी और एकतरफा हिंसा थी। इस हमले के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में 2 हिंदुओं की मौत हो गई।
सनातनी प्रतिरोध से थर्राया नेपाल: सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, बैकफुट पर बालेन सरकार
सुनसरी में सनातनी आस्था पर हुए इस बर्बर हमले के बाद पूरे नेपाल का वातावरण गरमा गया। दशकों से सहने और चुप रहने की नीति पर चल रहे नेपाल के हिंदू समाज का सब्र का बाँध इस बार टूट गया। हिंसा की खबर फैलते ही जनकपुर में हजारों की संख्या में हिंदू सड़कों पर उतर आए।
माता सीता की इस पावन भूमि पर सनातनियों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। विराटनगर में हिंदुओं ने विशाल रैलियाँ निकालीं और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की।
चितवन जिले में स्थानीय हिंदू संगठनों और आम जनता ने ऐतिहासिक बंद का आह्वान किया, जिसके चलते पूरा इलाका ठप्प हो गया। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, सड़कों पर चक्का जाम हो गया और हर तरफ सिर्फ एक ही माँग गूँज रही थी, सनातनियों के कातिलों को फाँसी दो और कट्टरपंथ को संरक्षण देना बंद करो।
नेपाल के इतिहास में यह पहला मौका था जब हिंदुओं ने इस स्तर पर संगठित होकर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया। इस अभूतपूर्व जनाक्रोश और सनातनी एकजुटता को देखकर काठमांडू में बैठी बालेन सरकार और प्रशासन का पसीना छूट गया।
बालेन शाह की सरकार जो अब तक इस तरह के मामलों में ढुलमुल रवैया अपनाती रही थी, उसे तुरंत बैकफुट पर आना पड़ा। स्थिति को हाथ से निकलता देख सुनसरी और आसपास के कई संवेदनशील इलाकों में आनन-फानन में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू करना पड़ा।
भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। सनातनियों के इस प्रचंड आक्रोश ने बालेन सरकार को यह सख्त संदेश दे दिया कि अब नेपाल का हिंदू अपने खून का हिसाब माँगेगा और चुपचाप जुल्म नहीं सहेगा।
बालेन शाह सरकार ने 7 सूत्रीय समझौते के तहत हिंसा में मारे गए 2 हिंदुओं को शहीद यानी बलिदानी घोषित किया। उनके परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ 10-10 लाख नेपाली रुपए का मुआजवा घोषित किया। इसके अलावा साथ ही हिंसा में घायल हुए हिंदुओं को 2-2 लाख रुपए की भी आर्थिक मदद की घोषणा की।
इस मामले में बालेन शाह सरकार की गृह मंत्रालय को सीधा हस्तक्षेप करना पड़ा। गुरुवार (30 जुलाई 2026) की देर रात गृह मंत्री सुदन गुरुङ की मौजूदगी में ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता के परिजनों के साथ यह समझौता हुआ।

समझौते का एक अहम बिंदु देवानगंज स्थित मदरसे की जाँच भी है। सरकार ने मदरसे की कानूनी स्थिति की तत्काल जाँच शुरू करने और वहाँ मौजूद किसी भी दोषी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि स्थानीय सरकार के सहयोग से घटना स्थल के आसपास मृतकों की स्मृति में एक स्मारक पार्क बनाया जाएगा।
इस समझौते के बाद शुक्रवार को मारे गए दोनों हिंदुओं के शव परिजनों को सौंपे गए और उनका अंतिम संस्कार हो सका। पर इन मीडिया रिपोर्ट्स में कहीं नहीं बताया गया कि ये हिंसा सांप्रदायिक थी और इस्लामी कट्टरपंथियों के हमलों में हिंदुओं की जान गई, बल्कि कहा गया कि ये हत्याएँ पुलिस ने की।

नेपाली मीडिया का घिनौना चेहरा आया सामने
नेपाल में जब भी कोई इस्लामी हिंसा होती है, तो उसके पीछे सिर्फ कट्टरपंथियों की ताकत नहीं होती, बल्कि वहाँ के बिके हुए और हिंदू विरोधी मीडिया का एक बहुत बड़ा सुरक्षा कवच होता है।
ऑपइंडिया से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार आचार्य डिल्ली ने नेपाल के मुख्यधारा के मीडिया का ऐसा सच उजागर किया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आचार्य डिल्ली ने बताया कि नेपाल के लगभग 80 प्रतिशत पत्रकार, संपादक और साहित्यकार वैचारिक रूप से घोर वामपंथी और हिंदू विरोधी हैं।
यह वामपंथी इकोसिस्टम पूरी तरह से इस्लामी कट्टरपंथियों के बचाव में खड़ा रहता है। भारत के लिबरल और वामपंथी मीडिया की तर्ज पर नेपाल का मीडिया भी सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए हिंदू आतंकवाद और उग्रवादी हिंदू जैसे मनगढ़ंत और घिनौने शब्दों का इस्तेमाल खुलेआम करता है।
जब सुनसरी में काँवड़ियों पर एकतरफा हमला हुआ, 3 हिंदू मारे गए और बिजली काटकर कत्लेआम किया गया, तब भी नेपाल के इस वामपंथी मीडिया ने हमलावरों का नाम तक छापने से परहेज किया।
स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्टिंग में इस जघन्य हत्याकांड को दो समुदायों के बीच मामूली झड़प बताकर पेश किया। यह वामपंथी मीडिया का वह पुराना पैंतरा है, जिसके जरिए इस्लामी हिंसा पर वाइटवॉश पोती जाती है। नेपाल के नेता भी ऐसे ही करते आ रहे हैं।
अपराधियों और जिहादियों के मुस्लिम नामों को छिपा दिया जाता है और पूरी कहानी को ऐसा बना दिया जाता है जैसे गलती हिंदुओं की ही थी जो वे वहाँ से गुजर रहे थे। नेपाल का यह वामपंथी गैंग पत्रकारिता के नाम पर इस्लामी कट्टरपंथ के एजेंडे को खाद-पानी देने का काम कर रहा है।
नेपाल में मुसलमानों का इतिहास: 1825 से 2017 तक, कैसे चार चरणों में बदली आबादी
नेपाल में अचानक इस्लामी कट्टरपंथ का यह तूफान कहाँ से आया, इसे समझने के लिए नेपाल में मुस्लिम आबादी के आगमन और उनकी जनसांख्यिकी के इतिहास को समझना बेहद जरूरी है। आचार्य डिल्ली ने ऑपइंडिया के श्रवण शुक्ला को नेपाल में मुसलमानों के बसने की पूरी क्रोनोलॉजी चरणबद्ध तरीके से समझाई।
नेपाल में मुसलमानों का आगमन मुख्यतः चार ऐतिहासिक चरणों में हुआ। पहला चरण 1825 के आसपास का था जब नेपाल का एकीकरण हुआ और उस दौरान वाराणसी से कुछ मुस्लिम कारीगरों व व्यवसायियों को नेपाल लाया गया।
इसी कालखंड में जब तत्कालीन राजा कृष्णा महाराज ने वाराणसी में विवाह किया, तो उनके साथ भी कुछ मुस्लिम सेवक और नागरिक नेपाल आकर बसे, जो उस समय बेहद सीमित और शांत आबादी थी। दूसरा चरण 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय आया जब अंग्रेजों ने लखनऊ पर कब्जा किया और अवध की बेगम हज़रत महल भागकर नेपाल की शरण में गईं।
उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और मुस्लिम नेपाल की सीमा में दाखिल हुए और तराई के इलाकों में बस गए। तीसरा चरण 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय का था जब सीमावर्ती जिलों के लोग नेपाल में जाकर बस गए।
चौथा और सबसे खतरनाक चरण 2017 के बाद देखा गया जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली और अपराधियों तथा कट्टरपंथियों पर नकेल कसी गई, जिससे डरकर यूपी के सीमावर्ती जिलों से भागकर सैकड़ों संदिग्ध तत्व नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर वहाँ छुप गए। इस चरण की शुरुआत रोहिंग्या की एंट्री से ही शुरू हो गई थी, लेकिन यूपी में योगी सरकार आने के बाद घुसपैठियों का भारत से नेपाल पलायन तेज हो गया और अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जाने के बाद इस्लामी भीड़ बड़ी-बड़ झुंडों में नेपाल में घुसपैठ करने लगी।
इन चार चरणों के बाद और विशेष रूप से नेपाल में राजशाही के अंत के बाद स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई। लोकतंत्र की आड़ में नेपाल में मुस्लिम आयोग का गठन किया गया और उसे संवैधानिक दर्जा दे दिया गया, जिसके बाद से नेपाल में इस्लामी गतिविधियों और कट्टरपंथ को कानूनी व राजनीतिक ढाल मिल गई।
बिहार से सटे जिलों में ओवैसी का प्रभाव, रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और नकली दस्तावेजों का खेल
भारत और नेपाल की सीमा खुली होने का सबसे बड़ा खामियाजा आज नेपाल के सीमावर्ती जिलों को भुगतना पड़ रहा है। बिहार से सटे नेपाल के जिलों जैसे सुनसरी, मोरंग, पर्सा, बारा और रौतहट में मुस्लिम आबादी में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है।
इस इलाके में भारत के कट्टरपंथी नेता असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा का प्रभाव तेजी से बढ़ा है और स्थानीय इस्लामी तत्व उसी आक्रामक राजनीति का अनुसरण कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा भयावह बात रोहिंग्याओं और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का नेपाल में जमघट है।
आचार्य डिल्ली ने खुलासा किया कि जब से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन के दौरान जनसांख्यिकी बदली, तब से बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत के रास्ते नेपाल में घुसपैठ कर रहे हैं और वर्ष 2011 के बाद से इनकी संख्या में हजारों का इजाफा हुआ है।
इस पूरे खेल के पीछे भारत और नेपाल के एजेंटों का एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है, जो फर्जीवाड़ा करके पहले इन घुसपैठियों के भारत के जाली आधार कार्ड और वोटर ID बनाता है, फिर नेपाल की खुली सीमा पार कराकर स्थानीय राजनीतिक आकाओं की मदद से उनके नेपाली नागरिकता के कागजात और पासपोर्ट तक बनवा देता है।
चिंता की बात यह है कि ये रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये अब केवल तराई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नेपाल के शांत और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भी अपनी जगह बना रहे हैं।
सऊदी-कतर की फंडिंग, 25 मस्जिद-मदरसे और कतरी शेख का राज: सांसद अमरेश सिंह का बड़ा खुलासा
नेपाल में अचानक उग आई हजारों नई मस्जिदें और आलीशान मदरसे इस बात का सबूत हैं कि यह सब बिना बेहिसाब पैसे के संभव नहीं है। नेपाल में इस कट्टरपंथ के आर्थिक ताने-बाने का पर्दाफाश नेपाल के निर्भीक सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह ने किया था। उन्होंने नेपाल की संसद में पूरे 5 बार इस गंभीर मुद्दे को उठाया है कि कैसे विदेशी पैसा नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा को खोखला कर रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार आचार्य डिल्ली ने बताया, “सांसद अमरेश सिंह ने संसद में कहा था कि जब कतर का एक शेख नेपाल के दौरे पर आया था, तो उसका असली मकसद निवेश नहीं बल्कि सीधे तौर पर 25 नई मस्जिदों और 25 बड़े मदरसों की स्थापना करना था और वह बांग्लादेश के रास्ते नेपाल पहुँचा था। जब कतर के इस गुप्त एजेंडे की जानकारी भारत की खुफिया एजेंसियों को मिली, तो भारत सरकार ने तत्काल इस पर अत्यंत कड़ा ऐतराज जताया, जिसके बाद कतरी शेख को वापस लौटना पड़ा।”
इसके अलावा आचार्य डिल्ली और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों से हर महीने नेपाल के सीमाई इलाकों में बेहिसाब फंडिंग आ रही है, जिसका इस्तेमाल मस्जिद-मदरसे बनाने, स्थानीय गरीब आबादी का धर्मांतरण कराने और सनातनी परंपराओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
नेपाल के अस्तित्व पर मँडराता संकट और भारत के लिए चेतावनी
सुनसरी में सावन के महीने में काँवड़ियों पर हुआ हमला कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह उस बड़े चक्रव्यूह की एक कड़ी है जो नेपाल को एक शांत हिंदू बहुल देश से कट्टरपंथी वामपंथी-इस्लामी प्रयोगशाला में बदलने के लिए रचा जा रहा है।
17 जुलाई 2026 से शुरू हुए इस पावन महीने में जब सनातनी अपने ईश्वर की आराधना कर रहे थे, तब उन्हें अपनी जान गँवानी पड़ी। 3 सनातनी भाइयों का बलिदान, वामपंथी मीडिया का पक्षपाती रवैया, रोहिंग्याओं की अनियंत्रित घुसपैठ और खाड़ी देशों की पेट्रो-डॉलर फंडिंग यह बताने के लिए काफी है कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है।
हालाँकि इस पूरे काले अध्याय में उम्मीद की एकमात्र किरण नेपाल के सनातनियों का अप्रत्याशित जागरण है। जनकपुर, विराटनगर और चितवन में हिंदुओं ने जिस तरह से अपनी एकजुटता दिखाई और बालेन सरकार को बैकफुट पर धकेला, उसने यह साबित कर दिया है कि नेपाल की आत्मा अभी मरी नहीं है।
नेपाल सरकार को यह समझना होगा कि तुष्टिकरण और वामपंथी दबाव में आकर कट्टरपंथियों को दी जा रही ढील अंततः नेपाल की अपनी संप्रभुता को निगल जाएगी। वहीं भारत के लिए भी यह एक बहुत बड़ा चेतावनी संकेत है कि नेपाल की खुली सीमा का इस्तेमाल करके रचा जा रहा यह डेमोग्राफिक चेंज भारत के सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।


