Homeदेश-समाजडांस बंद करने पर महिला के मुँह पर चलाई गोली: डांसर की हालत गंभीर,...

डांस बंद करने पर महिला के मुँह पर चलाई गोली: डांसर की हालत गंभीर, Video वायरल

इस वीडियो के बीच में सुना जा सकता है कि कुछ लोग बार-बार महिलाओं से कह रहे हैं कि अगर नाच रुका तो गोली चल जाएगी। जिसे सुनकर पहले तो दोनों महिला डांसर नाचती रहती हैं, लेकिन तभी गाने में रुकावट आती है और....

उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में एक विवाह समारोह के दौरान नाचने आई महिला डांसर पर गोली चलने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपनी साथी डांसर के साथ स्टेज पर डांस कर रही है और उनके पीछे बहुत तेज आवाज में गाने चल रहे हैं। समारोह में बहुत लोगों ने दोनों महिलाओं को घेरा हुआ है और बार-बार उनसे नाचते रहने की बात कर रहे हैं।

इस वीडियो के बीच में सुना जा सकता है कि कुछ लोग बार-बार महिलाओं से कह रहे हैं कि अगर नाच रुका तो गोली चल जाएगी। जिसे सुनकर पहले तो दोनों महिला डांसर नाचती रहती हैं, लेकिन तभी गाने में रुकावट आती है और दोनों रुककर पीछे देखने लगती हैं। इतने में वीडियो में आवाज आती है “सुधीर भैया, आप गोली चला ही दो।” जिसके बाद तुरंत फायरिंग होती हैं और गोली जाकर महिला डांसर के मुँह पर लगती है। डांसर लहू-लुहान हो जाती है और वहीं बैठ जाती है। बाद में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है और अज्ञात के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो 1 दिसंबर को गाँव के मुखिया सुधीर सिंह पटेल की बेटी की शादी का है। जहाँ घटना के दौरान दूल्हे के मामा-चाचा भी स्टेज पर थे और फायरिंग के कारण वे भी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में लड़के के चाचा राम प्रताप ने अज्ञात के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस इस मामले में आगे की जाँच कर रही है। वहीं, महिला डांसर की हालत गंभीर हैं और उसका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली है।

यहाँ बता दें, इसी तरह की घटना साल 2016 में पंजाब के बठिंडा से भी आई थी। जब एक शादी में जश्न मनाने के दौरान एक 25 वर्षीय महिला डांसर की मौत हो गई थी। डांसर का नाम कुलविंदर कौर था, जो घटना के समय गर्भवती थी और जिसने पेट में गोली लगने के कारण मौक़े पर ही दम तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें:

नशे में धुत हो धार्मिक समारोह में गा रहा था गाना, लोगों ने स्टेज पर चढ़कर की पिटाई: Video वायरल

कॉन्ग्रेसी मंत्री ने किया ‘मुझको राणा जी माफ करना गलती…’ गानें पर डांस: VIDEO हुआ वायरल

जब JCB को पकड़ महिला सरपंच ने किया ‘स्टंट’, देखने वाले हुए हैरान, Video वायरल

कन्या आश्रम में महिला के साथ दबंगई, नवजात समेत घसीटकर बाहर फेंका, Video वायरल

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -