Homeदेश-समाजशाहरुख के घर से पिस्टल और 3 कारतूस बरामद: बिहार के मुंगेर से है...

शाहरुख के घर से पिस्टल और 3 कारतूस बरामद: बिहार के मुंगेर से है कनेक्शन, क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

पुलिस के अनुसार शाहरुख ने जिस पिस्तौल से गोली चलाई है, वो बिहार के मुंगेर में बनी है। उसकी पिस्टल बरामद कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में शाहरुख के घर से पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए।

दिल्ली हिंदू विरोधी दंगे के दौरान जाफराबाद इलाके में गोली चलाने वाले शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में शाहरुख के घर से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख ने पुलिस कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर भी पिस्टल तानी थी। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस ने शाहरुख का एक दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इससे पहले पुलिस ने उसकी कार और एक फोन भी बरामद किया था। दिल्ली पुलिस ने बरामद की गई सभी चीजों की जाँच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।

गोली चलाने के बाद से ही शाहरुख फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने 3 मार्च को उसे शामली के कैराना बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने शाहरुख की वो कार भी बरामद कर ली थी, जिसमें वो फरार हुआ था। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसे शामली भी लेकर गई थी। पुलिस उसे उन-उन जगहों पर भी लेकर गई, जहाँ पर वो फरार होने के दौरान रुका था।

शाहरुख ने 24 फरवरी को दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद इलाके में 8 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था। कार से वह सीधा नई दिल्ली में कनाट प्लेस स्थित एक पार्किंग में पहुँचा। वहाँ पुलिस से बचने के लिए वह कई घंटे तक कार के भीतर ही सोता रहा। जब उसे विश्वास हो गया कि पुलिस अब दंगों में पूरी तरह फँस चुकी होगी, तो वो पंजाब चला गया।

शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद एसीपी अजित कुमार सिंगला ने बताया था कि वह पानीपत, कैराना, अमरोहा, बरेली में छिपते हुए शामली पहुँचा था। उसने जिस पिस्तौल से गोलीबारी की थी, उसके दो कारतूस जब्त हो चुके हैं। अभी एक कारतूस के बारे में उसने बताया है कि वो कहीं गिर गया। उन्होंने तब बताया था कि पिस्तौल बरामद नहीं हुई है। उनके अनुसार शाहरुख ने जिस पिस्तौल से गोली चलाई है, वो बिहार के मुंगेर में बनी है।

शाहरुख ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने दो साल पहले अपने एक दोस्त से पिस्टल खरीदी थी। वो बस रौब झाड़ने के लिए पिस्टल का इस्तेमाल किया करता था और उसने इसीलिए इसे खरीदा था। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि जब प्रदर्शन चल रहे थे और पत्थरबाजी हो रही थी, तभी वह तैश में आ गया और खुद को गोली चलाने से रोक नहीं पाया। फिलहाल शाहरुख चार दिन की पुलिस रिमांड पर है और उसे शनिवार (मार्च 7, 2020) को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अब्बा तो अब्बा, शाहरुख की अम्मी भी सुभानअल्लाह: मौसा भी ड्रग तस्कर, जा चुका है जेल

‘रवीश को आज अपना मुँह काला करवा लेना चाहिए, क्योंकि जो गिरफ्तार हुआ वो शाहरुख ही है’

इस्लामी मुल्ला यासिर दिल्ली पुलिस को बोल रहा आतंकी, दंगाई शाहरुख़ को कहा- ‘हीरो’

मॉडल बनना चाहता था मोहम्मद शाहरुख़, टिक-टॉक पर बनाता था वीडियो: पुलिस को बताया क्यों चलाई गोली

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -