Homeदेश-समाजगाड़ी से नहीं, प्लेन से भेजा जाए कानपुर: विकास दुबे के साथी गुड्डन त्रिवेदी...

गाड़ी से नहीं, प्लेन से भेजा जाए कानपुर: विकास दुबे के साथी गुड्डन त्रिवेदी ने लगाई गुहार

महाराष्ट्र ATS ने विकास दुबे के साथी गुड्डन त्रिवेदी को ठाणे से धर-दबोचा था। गुड्डन त्रिवेदी को सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। महाराष्ट्र ATS ने गुड्डन त्रिवेदी और उसके साथ पकड़े गए सोनू तिवारी की गिरफ़्तारी की पुष्टि की थी।

विकास दुबे के एनकाउंटर से उसके साथी दहशत में हैं। अरविंद उर्फ़ गुड्डन त्रिवेदी ने मुंबई से कानपुर प्लेन से भेजने की गुहार कोर्ट से लगाई है।

ठाणे में पकड़े जाने के बाद गुड्डन को 21 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वह तलोजा जेल में बंद है। उसने कोर्ट में एक अजीबोगरीब अर्जी दाखिल की है। इसमें कानपुर प्लेन से भेजने की डिमांड रखी है। उसे सड़क मार्ग से ले जाए जाने पर एनकाउंटर का डर सता रहा है। उसकी अर्जी पर कोर्ट ने अभी फैसला नहीं दिया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र ATS ने विकास दुबे के साथी गुड्डन त्रिवेदी को ठाणे से धर-दबोचा था। गुड्डन त्रिवेदी को सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। महाराष्ट्र ATS ने गुड्डन त्रिवेदी और उसके साथ पकड़े गए सोनू तिवारी की गिरफ़्तारी की पुष्टि की थी। गुड्डन त्रिवेदी को सपा के मुखिया अखिलेश यादव के साथ कई तस्वीरों में देखा गया है। गुड्डन सपा के बड़े नेताओं का क़रीबी बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र ATS द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कानपुर एनकाउंटर मामले में एक आरोपित ठाणे में छिपा हुआ है। गुड्डन त्रिवेदी पर यूपी पुलिस ने 25 हज़ार रुपए का इनाम रखा हुआ था। एटीएस की जूहू यूनिट ने कोलशेट रोड पर छापा डालकर आरोपी अरविंद उर्फ ‘गुड्डन रामविलास त्रिवेदी’ और उसके ड्राइवर सोनू तिवारी की गिरफ़्तारी को अंजाम दिया।

यूपी एसटीएफ इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस के संपर्क में है। गुड्डन त्रिवेदी के बारे में बता दें कि उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर बायो में ‘समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद’ लिख रखा है। वो कानपुर का रहने वाला है। सोनू तिवारी उसका ड्राइवर है।

गुड्डन त्रिवेदी के बारे में बता दें कि वो 2001 में राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड में भी शामिल रहा है। विकास दुबे के साथ मिल कर उसने कई हत्याकांड व अन्य वारदातों को अंजाम दिया था। गुड्डन त्रिवेदी का नाम उस पोस्टर में भी शामिल है, जिसमें विकास दुबे के 12 सहयोगियों की तस्वीर लगाई गई है और सूचनाएँ दी गई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -