Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'अँधेरे की वजह से रास्ता भटक गया हमारा जवान, छोड़ दे भारत': LAC पार...

‘अँधेरे की वजह से रास्ता भटक गया हमारा जवान, छोड़ दे भारत’: LAC पार करने पर पकड़ा गया था चीनी सैनिक

“अँधेरे और दुर्गम भौगोलिक स्थितियों की वजह से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के फ्रंटियर डिफेंस फ़ोर्स का सैनिक भारत-चीन सीमा पर शुक्रवार की सुबह भटक गया था। इसके बाद फ्रंटियर डिफेंस फ़ोर्स ने इस बारे में भारतीय सेना को सूचित भी किया था, जिससे भारतीय सेना चीनी सैनिक को खोजने में मदद कर सकें।”

चीन ने पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर स्थित गुरुंग हिल के नज़दीक भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए अपने सैनिक को तत्काल प्रभाव से रिहा करने की माँग की है। चीनी सेना द्वारा संचालित न्यूज़ पोर्टल द चाइना मिलिट्री ऑनलाइन (The China Military Online) ने अपनी ख़बर में बताया है कि भौगोलिक विसंगतियों और अँधेरे की वजह से उनका सैनिक रास्ता भटक गया था। 

द चाइना मिलिट्री ऑनलाइन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़, “अँधेरे और दुर्गम भौगोलिक स्थितियों की वजह से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के फ्रंटियर डिफेंस फ़ोर्स का सैनिक भारत-चीन सीमा पर शुक्रवार की सुबह भटक गया था। इसके बाद फ्रंटियर डिफेंस फ़ोर्स ने इस बारे में भारतीय सेना को सूचित भी किया था, जिससे भारतीय सेना चीनी सैनिक को खोजने में मदद कर सकें।” 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने चीनी सैनिक के लापता होने के 2 घंटे बाद ही उसको कब्ज़े में लिए जाने की पुष्टि की थी। भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि चीन की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत होने के बाद ही सैनिक को रिहा किया जाएगा। वहीं चीन ने कहा है कि भारत को तत्काल प्रभाव से सैनिक को वापस भेज देना चाहिए जिससे सीमा पर शांतिपूर्ण और सामान्य हालात बने रहें।

दरअसल भारत और चीन के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शुक्रवार (जनवरी 08, 2021) को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया था। वो पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे वाले इलाके में घुसा जिसे भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि चीन का सैनिक एलएसी को लाँघकर भारतीय सीमा में पहुँच गया था, लेकिन वहाँ तैनात भारतीय सैन्य टुकड़ी ने उसे दबोच लिया। 

अपने आधिकारिक बयान में भारतीय सेना ने कहा था, “चीनी सैनिक एलएसी का उल्लंघन करते हुए भारत की सीमा में चला आया था जिसके बाद वहाँ पर गश्त लगा रहे भारतीय सेना के जवानों ने उसे गिरफ्त में ले लिया। चीनी सैनिक के साथ तय दिशा-निर्देशों के अनुसार बर्ताव किया जा रहा है। जिन हालातों में चीनी सैनिक ने सीमा पार की है उनकी जाँच की जा रही है।”    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -