Homeराजनीतिजनता ने चुनाव जिताया पर उनसे मिलतीं नहीं: सोनिया पर कॉन्ग्रेस MLA अदिति सिंह...

जनता ने चुनाव जिताया पर उनसे मिलतीं नहीं: सोनिया पर कॉन्ग्रेस MLA अदिति सिंह ने कसा तंज

“अगर जनता आपको वोट देकर चुनती है तो उस जनता की आपको प्रत्येक तरह से मदद और मुलाकात करते रहनी चाहिए।"

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से कॉन्ग्रेस की विधायक हैं। पिछले कुछ अरसे से पार्टी के साथ उनके रिश्ते सहज नहीं हैं। वो लगातार पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाती रहती हैं। अब उन्होंने कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और रायबरेली की सांसद सोनिया गॉंधी पर निशाना साधा है।

विधायक अदिति सिंह ने सोनिया गाँधी पर आरोप लगाया है कि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद से वह दो बार ही रायबरेली में आम जनता से मिली हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाद उन्होंने कभी भी जिले की जनता से मुलाकात करने की कोशिश नहीं की और न ही वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं।

उन्होंने कहा, “अगर जनता आपको वोट देकर चुनती है, तो उस जनता की आपको प्रत्येक तरह से मदद और मुलाकात करते रहनी चाहिए। हम किसी पार्टी विशेष की बात नहीं कर रहे हैं। हम सभी राजनीतिक नेताओं की बात करते हैं जो भी चुनाव जीत कर आता है वह अपनी जनता के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए। जो अच्छा काम करेगा, उसकी तारीफ भी करूँगी।”

अदिति सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की गुजारिश कॉन्ग्रेस ने कुछ महीने पहले विधानसभा अध्यक्ष से की थी, लेकिन उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया था गौरतलब है कि कुछ समय पहले अदिति सिंह ने सबके सामने सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, “मैं खुले मुँह से कहना चाहती हूँ कि गरीबों की जो दुकानें बची हैं वह मेरे राजनीतिक गुरु और हमारे माननीय मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ की वजह से है। उनकी वजह से हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं।”

पिछले दिनों रायबरेली कॉन्ग्रेस में बड़ी बगावत भी सामने आई थी। पार्टी के मजबूत नेता के रूप में जाने जाने वाले शिव कुमार पाण्डेय समेत 35 अन्य पदाधिकारियों ने सोनिया गाँधी को अपना इस्तीफा दे दिया था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -