Homeदेश-समाजचावल की बोरियों के बीच मिली 8000 जिलेटिन छड़ें और 12000 डेटोनेटर: महाराष्ट्र के...

चावल की बोरियों के बीच मिली 8000 जिलेटिन छड़ें और 12000 डेटोनेटर: महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी मिली भारी खेप

इससे पहले महाराष्ट्र में दो अलग-अलग स्थानों से 13000 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें, 4000 के करीब डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त किए गए थे।

झारखंड के पाकुड़ में नासीपुर चेकपोस्ट के पास 12000 डेटोनेटर और 8000 जिलेटिन छड़ें पुलिस द्वारा जब्त की गई। आरोपित ये सारा सामान चावल की बोरियों के बीच में छिपाकर ले जा रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, “पाकुड़ में नासीपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मालपहाड़ी पुलिस ने 12,000 डेटोनेटर और 8,000 जिलेटिन की छड़ें जब्त कीं। इन्हें फूले हुए चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था।”

पुलिस का कहना है कि वह इस बात को पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि छड़ों और डेटोनेटर का इस्तेमाल किन माइन्स में किया जाना था और कौन इसका अवैध रूप से उपयोग कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले 18 मई को महाराष्ट्र में दो अलग-अलग स्थानों से 13000 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें, 4000 के करीब डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त किए गए थे। राज्य के भिवंडी में सोमवार (मई 17, 2021) को विस्फोटकों की एक बड़ी खेप बरामद हुई थी।

छापेमारी में, पुलिस ने जिलेटिन की 12,000 छड़ें और 3,008 डेटोनेटर जब्त किए थे। यह कार्रवाई ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने की थी। पुलिस ने कहा था कि जिलेटिन की छड़ें 60 बक्से में पैक की गई थीं और प्रत्येक बॉक्स में 190 छड़ें थीं।

इसी दिन ग्रामीण पुलिस ने आतंकवाद विरोधी प्रकोष्ठ और स्थानीय अपराध शाखा इकाई के साथ सोमवार (मई 17, 2021) को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तिवासा तालुका के घोटा में स्थित एक फार्म गोदाम से 1300 जिलेटिन की छड़ें और 835 डेटोनेटर जब्त किए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।

Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस यात्रा का नियम, जानिए कैसे बनेगा कार्ड और...

1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से होगी और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लागू होगी।
- विज्ञापन -